{"_id":"622c655df063c908f01ae461","slug":"ranjan-became-impatient-on-mamtas-statement-said-if-congress-had-not-been-there-mamta-would-not-have-been-there-had-gone-to-goa-to-please-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अधीर' हुए रंजन : बोले- कांग्रेस न होती तो ममता नहीं होतीं, गोवा में भाजपा को खुश करने गई थीं!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'अधीर' हुए रंजन : बोले- कांग्रेस न होती तो ममता नहीं होतीं, गोवा में भाजपा को खुश करने गई थीं!
Sat, 12 Mar 2022 02:48 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 12 Mar 2022 02:48 PM IST
सार
इसके साथ ही चौधरी ने आरोप लगाया कि वह भाजपा को खुश करने गोवा गई थी और उसके कारण कांग्रेस की पराजय हुई। सांसद चौधरी ने कहा कि सभी जानते हैं कि ममता बनर्जी व टीएमसी ने गोवा में कांग्रेस को कमजोर किया।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल: कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांच राज्यों के चुनाव में कांग्रेस की बुरी पराजय के बाद तृणमूल कांग्रेस में विलय के सुझाव व कांग्रेस द्वारा भरोसा खो जाने के ममता बनर्जी के बयान पर पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी भड़क गए हैं। चौधरी ने कहा कि यदि कांग्रेस नहीं होती तो ममता बनर्जी जैसे लोग पैदा नहीं होते। ममता बनर्जी को यह बात ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
इसके साथ ही चौधरी ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी भाजपा को खुश करने गोवा गई थी और उसके कारण कांग्रेस की पराजय हुई। सांसद चौधरी ने कहा कि सभी जानते हैं कि ममता बनर्जी व टीएमसी ने गोवा में कांग्रेस को कमजोर किया। चौधरी ने आगे कहा कि पागल लोगों के बयान पर जवाब देना सही नहीं है। कांग्रेस के देशभर में 700 विधायक हैं। विपक्ष के कुल वोट शेयर में उसकी 20 फीसदी हिस्सेदारी है। क्या ममता बनर्जी की इतनी हिस्सेदारी है? वह भाजपा को खुश करने की ऐसी बातें कह रही हैं। वह भाजपा के एजेंट के रूप में काम करती हैं। वह चर्चा में बनी रहने के लिए ऐसी बातें करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस खो चुकी भरोसा : ममता बनर्जी
उधर, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख व बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि जो भी दल भाजपा से मुकाबला करना चाहते हैं, वे एकजुट हो जाएं। कांग्रेस भरोसा खो चुकी है, हम उस पर निर्भर नहीं रह सकते। ममता बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने तीन माह में गोवा में 6 फीसदी वोट हासिल किए हैं। यह पर्याप्त है। राज्य में पार्टी को खड़ा किए अभी तीन माह ही हुए हैं।