{"_id":"5b3352034f1c1b2e168b477d","slug":"randeep-surjewala-says-will-pm-modi-agree-with-american-stand-to-not-buy-petrol-diesel-from-iran","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का प्रधानमंत्री से सवाल- क्या ईरान से तेल नहीं खरीदने की अमेरिका की बात मानेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कांग्रेस का प्रधानमंत्री से सवाल- क्या ईरान से तेल नहीं खरीदने की अमेरिका की बात मानेंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 27 Jun 2018 02:29 PM IST
विज्ञापन
रणदीप सुरजेवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका की ओर से दुनिया के सभी देशों से ईरान का तेल नहीं खरीदने के लिए कहे जाने के बाद कांग्रेस ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से सवाल किया कि क्या वे अमेरिका की यह बात मानेंगे और इसका पेट्रोल की कीमतों एवं राष्ट्रीय हितों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ईरान भारत को कच्चे तेल का तीसरा सबसे बड़ा निर्यातक देश है। प्रधानमंत्री और पेट्रोलियम मंत्री देश को बताएं कि क्या वे ईरान से तेल आयात नहीं करने की अमेरिका की बात मानेंगे और पेट्रोल की कीमतों एवं राष्ट्रीय हितों पर इसका क्या असर होने वाला है?’’
विज्ञापन
अमेरिका ने कल दुनिया के देशों से कहा कि वे ईरान से कच्चे तेल का आयात चार नवंबर तक रोक दें। अमेरिका ने चेताया है कि यदि वे चार नवंबर तक ईरानी कच्चे तेल की खरीद बंद नहीं करते हैं तो उन्हें नए सिरे से अमेरिकी आर्थिक प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन