फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Randeep Surjewala said it is soldiers who sacrificed their lives and it is Modi ji who was glorified

सर्जिकल स्ट्राइक वीडियो पर विवादः भड़की भाजपा ने कहा- आतंकियों के मन की बात कर रही कांग्रेस

Thu, 28 Jun 2018 10:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 28 Jun 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
Randeep Surjewala said it is soldiers who sacrificed their lives and it is Modi ji who was glorified

भारतीय सेना की तरफ से 21 महीने पहले पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर में घुसकर आतंकी शिविरों पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक का एक वीडियो बुधवार को सामने आया, इसके बाद एक बार फिर देश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सेना के बलिदान को वोट में बदलने की कोशिश सरकार न करे। वहीं भाजपा ने कहा है कि इस वीडियो पर देश के हर नागरिक को गर्व करना चाहिए।

विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा पर सेना के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। इसके अलावा पूछा है कि इस वीडियो को जारी करने की जरुरत क्यों पड़ी। अब भाजपा सरकार ने पलटवार किया गया है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस लगातार सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठा रही है। इससे पाकिस्तानी आतंकवादियों को खुशी मिल रही होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक को खून की दलाली कहा था। उनकी माता सोनिया गांधी ने इससे पहले मौत के सौदागर जैसे शब्दों का प्रयोग कर चुकी हैं।
विज्ञापन


रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आज भी लोग सवाल उठा रहे हैं कि ये सीडी कहां से आई ये अभी क्यों जारी की गई। लेकिन कांग्रेस के बयानों पर अगर कोई सबसे खुश है तो वह पाकिस्तान में बैठे आतंकवादियों को होगी। उन्होंने कहा कि क्या देश में सेना के मनोबल को तोड़ना ही कांग्रेस का काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सुरजेवाला ने कहा, 'सत्ताधारी पार्टी को यह याद रखना चाहिए कि वह सेना के जवानों के बलिदान का इस्तेमाल वोट पाने के लिए नहीं कर सकती है। जवान ही होते हैं जो देश के लिए अपनी जिंदगी गंवा देते हैं और यह मोदी जी हैं जिनका इसके लिए महिमामंडन किया जा रहा है। भाजपा सर्जिकल स्ट्राइक की वीरगाथा को वोट पाने के लिए इस्तेमाल कर रही है। राष्ट्र को इस बात को समझने की जरुरत है कि जब भी मोदी सरकार विफल होती है, जब भी अमित शाह की भाजपा हारने लगती है वह अपने राजनीतिक फायदे के लिए सेना की बहादुरी का दुरुपयोग करने लगते हैं। '

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, 'मोदी सरकार जय जवान जय किसान के नारे का शोषण कर रही है और सर्जिकल स्ट्राइक पर वोट हासिल करने की कोशिश कर रही है। देश जानना चाहता है कि क्या अटल बिहारी वाजपेयी या मनमोहन सिंह के कार्यकाल में सेना के ऑपरेशन इस तरह से नहीं हुए थे? भाजपा ने भारतीय सेना के अधिकारियों को बिना बताए उनका राशन एक साल से बंद कर रखा है, मसाला भत्ता कम कर दिया गया है और रेजीमेंट भत्ता आधा कर दिया है।'

सुरजेवाला ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियो वोट के लिए जारी किए गए हैं। लेकिन जब सुरजेवाल से सवाल किया गया कि सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए गए थे और कई पार्टी के नेताओं ने सबूत मांगे थे तो कांग्रेस प्रवक्ता ने गोल-मटोल जवाब दिया। सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा के ही 2 नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्रियों (यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी) ने सवाल उठाए थे। यह भाजपा का अंदरूनी मामला है। बता दें कि कांग्रेस नेता संजय निरुपम और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कुछ नेताओं ने सर्जिकल स्ट्राइक के दावे पर सवाल उठाए थे।

Randeep Surjewala said it is soldiers who sacrificed their lives and it is Modi ji who was glorified
सुरजेवाला ने आरोप लगया कि हमेशा से करमुक्त रहने वाले कैंटीन के सामान पर नरेंद्र मोदी और अरुण जेटली ने जीएसटी लगा दिया है। भाजपा देश की सुरक्षा को खतरे में डाल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सेना से भेदभाव किया। वह सेना का राजनीतिक शोषण कर रही है। हम पूछना चाहते हैं कि क्या मोदी सरकार देश के जवानों की वीरगाथा का दुरुपयोग कर उनका इस्तेमाल वोट के लिए नहीं कर रही है? हम चाहते हैं कि भाजपा सर्जिकल स्ट्राइक के नाम पर राजनीति ना करे।

सुरजेवाला के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा देखिए यह बड़ा दुखद विषय है। आज एक ऐसा मौका है जिसपर हमें पाकिस्तान को चेतावनी देनी चाहिए कि अगर तू आतंकवाद को बढ़ावा देगा तो तेरा यही हश्र होगा। लेकिन कांग्रेस वही पार्टी है जो सेना से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रही थी। इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्ट्राइक को खून की दलाली बताया था।

सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा, चूंकि कांग्रेस इस तरह की वीडियो नहीं बना पाई क्योंकि उनके पास हैं ही नहीं है तो हम भी ऐसा ही नहीं कर सकते हैं। यह भाजपा के पक्ष में लोगों की भावनाओं का शोषण कैसे कर रहा है? अगर आपने ऐसा किया तो आपने छुपाया क्यों? यह पुरानी कहावत की तरह है कि अंगूर खट्टे होते हैं।

बता दें कि सर्जिकल स्ट्राइक के अगले दिन सेना के तत्कालीन डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस रणबीर सिंह ने एक प्रेस कांफ्रेंस करके इसकी जानकारी साझा की थी। जिसके बाद पाकिस्तान ने कहा था कि भारत द्वारा ऐसी कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। लेकिन अब इस कार्रवाई के 21 महीने बाद एक वीडियो सामने आया है। जिसमें कई लॉन्च पैड्स को तबाह होते देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed