फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ramesh bidhuri meet with privileges committee on ten october remark against danish ali case

Ramesh Bidhuri: 10 अक्तूबर को विशेषाधिकार समिति के सामने पेश होंगे बिधूड़ी, सांसद दानिश अली पर की थी टिप्पणी

Wed, 04 Oct 2023 03:40 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 04 Oct 2023 03:40 PM IST
सार

संसद के विशेष सत्र के दौरान चंद्रयान-3 मिशन पर सदन में चर्चा के दौरान रमेश बिधूड़ी ने बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

विज्ञापन
ramesh bidhuri meet with privileges committee on ten october remark against danish ali case
भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ सदन में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में भाजपा सासंद रमेश बिधूड़ी 10 अक्तूबर को लोकसभा की विशेषाधिकार समिति के सामने पेश होंगे। 10 अक्तूबर को रमेश बिधूड़ी विशेषाधिकार समिति के सामने अपना बयान दर्ज कराएंगे। बैठक के एजेंडे के अनुसार, संसद के कई सदस्यों की शिकायत के बाद रमेश बिधूड़ी का बयान दर्ज कराया जाएगा। बता दें कि संसद के विशेष सत्र के दौरान चंद्रयान-3 मिशन पर सदन में चर्चा के दौरान रमेश बिधूड़ी ने बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। 
विज्ञापन


भाजपा सांसदों ने दानिश अली पर लगाए थे आरोप
रमेश बिधूड़ी के बयान के बाद काफी हंगामा हुआ और कई राजनीतिक पार्टियों के सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। भाजपा सांसदों ने आरोप लगाया कि दानिश अली ने रमेश बिधूड़ी को उकसाया और वह बिधूड़ी के संबोधन के दौरान बार-बार पीएम मोदी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी रमेश बिधूड़ी के बयान की निंदा की लेकिन ये भी कहा कि दानिश अली ने ही उन्हें उकसाया था। 
विज्ञापन


लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें मिली शिकायतों को लोकसभा की विशेषाधिकार समिति को भेज दिया था। विशेषाधिकार समिति की अध्यक्षता भाजपा सदस्य सुनील कुमार सिंह कर रहे हैं। हाल ही में रमेश बिधूड़ी ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि हर जनप्रतिनिधि का जनता के प्रति दायित्व बनता है। सदन के किसी खास सदस्य के प्रति लगातार कमेंट करते रहना और पीएम मोदी और लोकसभा स्पीकर पर टिप्पणी करना अच्छी बात नहीं है। रमेश बिधूड़ी ने कहा कि अगर उन्हें (दानिश अली) मेरी बात बुरी लगी तो वो मुझे फोन करते, मामला तुरंत समाप्त हो जाता लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसके बदले उन्होंने केजरीवाल जैसी रणनीति अपनाई। उन्होंने मेरे मुद्दे पर राजनीति की। दानिश अली और ओवैसी जैसे लोग मुस्लिम तुष्टीकरण कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed