फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ram Sutar to get Tagore cultural award

दुनिया की सबसे ऊंची पटेल की मूर्ति बना रहे राम सुतार को मिलेगा टैगोर सांस्कृतिक समरसता पुरस्कार

Fri, 26 Oct 2018 02:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 26 Oct 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
Ram Sutar to get Tagore cultural award

गुजरात के सरदार सरोवर बांध पर सरदार पटेल की दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति बना रहे प्रख्यात मूर्तिकार राम वनजी सुतार को वर्ष 2016 के टैगोर सांस्कृतिक समरसता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


सुतार के अलावा मणिपुर नृत्य के मशहूर कलाकार राजकुमार सिंहजीत सिंह को वर्ष 2014 के लिए और बांग्लादेश के एक सांस्कृतिक संगठन छायानट को भी वर्ष 2015 के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन


इन सभी नामों का फैसला बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाले निर्णायक मंडल की बैठक में लिया गया, जिसमें चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, एन. गोपालस्वामी और डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि एक करोड़ रुपये और प्रशस्ति पत्र वाला ये पुरस्कार वर्ष 2012 में गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर की 150वीं जयंती पर शुरू किया गया था। पहले साल महान सितारवादक पंडित रविशंकर और वर्ष 2013 में जुबीन मेहता को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed