{"_id":"59a156fd4f1c1b18718b4661","slug":"ram-rahim-z-plus-security-removed","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरमीत राम रहीम की जेड-प्लस सिक्यूरिटी हटाई गई","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुरमीत राम रहीम की जेड-प्लस सिक्यूरिटी हटाई गई
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
Updated Sat, 26 Aug 2017 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेप के आरोप में जेल भेजने के अदालती फैसले के बाद बाबा राम रहीम की जेड-प्लस सुरक्षा हटा ली गई है। हरियाणा सरकार के मुताबिक बाबा राम रहीम के गिरफ्तार होते ही उन्हें दी गई जेड-प्लस सिक्यूरिटी हटा ली गई है। जेल में भी बाबा राम रहीम को कोई खास सुविधा नहीं दी जा रही है। उनसे आम कैदियों की तरह ही व्यवहार किया जा रहा है।
हरियाणा मुख्य सचिव डी एस ढेसी ने कहा गिरफ्तार होते ही बाबा की जेड-प्लस सुरक्षा का जाना तय था। इस बीच, हरियाणा के डीजीपी (जेल) के पी सिंह ने कहा है कि जेल में बाबा राम रहीम को कोई खास सुविधा नहीं दी जा रही है। उनसे आम कैदियों की तरह ही व्यवहार किया जा रहा है। बैरक में उनकी गतिविधियों पर निगरानी के लिए चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
पढ़ेंः हरियाणा के मुख्य सचिव बोले- राम रहीम को VIP ट्रीटमेंट नहीं, नुकसान की भरपाई की जाएगी
विज्ञापन
डीजीपी ने क हा है कि बाबा के साथ कोई विशेष व्यवहार नहीं हो रहा है। जैसी सुविधाएं सभी कैदियों को मिल रही है उन्हें भी वही मुहैया कराई जा रही है। शुक्रवार को अपनी कैद के पहले दिन वह आम कैदी की तरह वह भी फर्श पर सोए। कैद में हर कैदी पांच लोगों से मिलने की दरख्वास्त दे सकता है। राम रहीम को भी यही सुविधा दी जाएगी।
डीजीपी ने माना कि बाबा राम रहीम जैसे हाई-प्रोफाइल कैदी को सुरक्षित जेल में रखना चुनौती है। यही वजह है कि उनकी सुरक्षा के कुछ खास इंतजाम किए। ताकि कोई दूसरा कैदी उन्हें नुकसान नहीं पहुंचा सके। जेल प्रशासन ने कहा है कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। जेल में बाबा के साथ आम कैदियों जैसा ही व्यवहार हो रहा है।
गौरतलब है कि कुछ खबरोें में कहा गया था कि बाबा को जेल के अंदर बेड और एसी मुहैया कराया गया है। शुक्रवार को पहली रात उन्हें मिनरल वाटर मुहैया कराया गया और खास भोजन दिया गया। कुछ खबरों में यहां तक बताया गया कि उन्होंने क्या खाया। एक खबर के मुताबिक बाबा ने कल दो रोटी, एक कटोरी दाल और आम और नींबू का अचार खाया।