{"_id":"67f211371c6f9d6b8403d159","slug":"ram-navami-celebrations-begin-in-bengal-over-2000-rallies-in-west-bengal-police-on-high-alert-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Navami: बंगाल में राम नवमी उत्सव की शुरुआत, दो हजार से ज्यादा रैलियां होंगी, पुलिस हाई अलर्ट पर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ram Navami: बंगाल में राम नवमी उत्सव की शुरुआत, दो हजार से ज्यादा रैलियां होंगी, पुलिस हाई अलर्ट पर
Sun, 06 Apr 2025 11:31 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 06 Apr 2025 11:31 AM IST
सार
अधिकारी ने दावा किया है कि इस साल राज्य में राम नवमी के उत्सव में करीब डेढ़ करोड़ लोग शामिल होंगे और पूरे राज्य में दो हजार से ज्यादा रैलियां आयोजित की जाएंगी। हिंदूवादी संगठन विश्व हिंदू परिषद और हिंदू जागरण मंच भी राम नवमी पर बंगाल में रैलियां आयोजित करेंगे। संघ से जुड़े संगठनों ने एक सप्ताह तक चलने वाले राम नवमी उत्सव में तीन करोड़ से ज्यादा लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
बंगाल में राम नवमी की दो हजार से ज्यादा रैलियां निकलेंगी
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
रविवार सुबह से बंगाल में राम नवमी उत्सव की शुरुआत हो गई, जिसके बाद पश्चिम बंगाल का माहौल पूरी तरह से राममय नजर आ रहा है। जगह-जगह रैलियां या धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। सड़कों पर जगह-जगह भगवा झंडे और भगवान राम की मूर्तियां दिख रही हैं। अकेले राजधानी कोलकात में 60 से ज्यादा रैलियां होनी हैं। पुलिस भी इसे लेकर हाई अलर्ट पर है और रैलियों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए करीब 4000-5000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
पुलिस अलर्ट पर
डिप्टी कमिश्नर और जॉइंट कमिश्नर रैंक के पुलिस अधिकारी लगातार हालात की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और रैलियों के मार्ग की सुरक्षा की निगरानी कर रहे हैं। बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा है कि 'राम नवमी के अवसर पर लाखों लोग सड़कों पर उतरेंगे। मैं राज्य सरकार से अपील करता हूं कि त्योहार शांतिपूर्वक मने, इसके लिए व्यापक कदम उठाए जाएं। जो भी जबरन त्योहार के उत्सव को रोकने की कोशिश करेगा, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आप चाहें जो भी करें, राम नवमी उत्सव होकर रहेगा।'
ये भी पढ़ें- West Bengal: छात्र संगठनों का ममता सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, 26000 शिक्षकों की भर्ती में घोटाले का आरोप
विज्ञापन
करोड़ों लोगों के राम नवमी उत्सव में शामिल होने का दावा
बंगाल विधानसभा में नेता विपक्ष सुवेंदु अधिकारी आज अपने विधानसभा क्षेत्र नंदीग्राम में राम मंदिर निर्माण की नींव रखेंगे। साथ ही वे हावड़ा और पूर्व मेदिनीपुर में भी कुछ कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अधिकारी ने दावा किया है कि इस साल राज्य में राम नवमी के उत्सव में करीब डेढ़ करोड़ लोग शामिल होंगे और पूरे राज्य में दो हजार से ज्यादा रैलियां आयोजित की जाएंगी। हिंदूवादी संगठन विश्व हिंदू परिषद और हिंदू जागरण मंच भी राम नवमी पर बंगाल में रैलियां आयोजित करेंगे। संघ से जुड़े संगठनों ने एक सप्ताह तक चलने वाले राम नवमी उत्सव में तीन करोड़ से ज्यादा लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा है।
टीएमसी ने लगाए सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के आरोप
वहीं टीएमसी भाजपा पर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करने का आरोप लगा रही है। टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा है कि 'भाजपा राम नवमी उत्सव को राजनीतिक कार्यक्रम में बदलने में जुटी है। वे विकास की राजनीति नहीं करेंगे, लेकिन धर्म की राजनीति करना चाहते हैं और तनाव पैदा करना चाहते हैं। बंगाल इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।' व्यापक पैमाने पर रैलियों को देखते हुए पुलिस भी हाई अलर्ट पर है और सीसीटीवी फुटेज और ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने प्रदेश वासियों को रविवार को राम नवमी की शुभकामनाएं दीं औऱ लोगों से शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की।
ये भी पढ़ें- अमित शाह बोले: मणिपुर हिंसा में 260 लोग मारे गए, लेकिन बंगाल में चुनावी संघर्ष में ही ढाई सौ लोग मार दिए गए

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन