फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ram Mandir: Common people will be able to have darshan of Lord Ram from January 23

Ram Mandir: 23 जनवरी से ही आमजन कर सकेंगे भगवान राम के दर्शन, राम मंदिर ट्रस्ट ने दी ये जानकारी

Mon, 18 Dec 2023 02:10 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 18 Dec 2023 02:10 PM IST
विज्ञापन
सार
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने कहा है कि मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सर संघचालक मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल और सभी ट्रस्टी राम मंदिर के प्रांगण में उपस्थित रहेंगे...
loader
Ram Mandir: Common people will be able to have darshan of Lord Ram from January 23
Ram mandir: Champat Rai - फोटो : Agency

विस्तार

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने कहा है कि 22 जनवरी को मंदिर के उद्घाटन के अगले ही दिन यानी 23 जनवरी से ही जनता को भगवान राम के दर्शन की अनुमति दे दी जाएगी। अयोध्या में अचानक बड़ी भीड़ से बचने के लिए विभिन्न राज्यों के लोगों से अलग-अलग दिन पर मंदिर के दर्शन के लिए आने की अनुमति दी गई है।  

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने कहा है कि मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सर संघचालक मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल और सभी ट्रस्टी राम मंदिर के प्रांगण में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा कई अन्य गणमान्य भी राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे।  

चंपत राय ने कहा कि उद्घाटन कार्यक्रम को देखते हुए विशेष टेंट सिटी बसाई गई है। ठंड के मौसम को देखते हुए इन एयरटाइट टेंट्स में हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराईं जा रही हैं। यह सुविधा अयोध्या आने वाले ऋषि-मुनियों, संतों और सामान्य भक्तों के लिए उपलब्ध होगी। इस अवसर पर डॉक्टर, छोटा अस्पताल, दवाएं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस और अन्य संसाधन मौजूद होंगे। चौबीस घंटे चलने वाले भोजनालय और दो हजार से अधिक शौचालय की भी व्यवस्था की गई है। ट्रस्ट के अनुसार, इस तरह की हर तैयारी को 15 जनवरी तक अंतिम रूप दे दिया जाएगा।      

इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध कराने की कोशिश रहेगी

राम मंदिर उद्घाटन के अवसर पर अयोध्या में लोगों का भारी जमावड़ा होगा। ट्रस्ट का प्रयास है कि इस दौरान लोगों को मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या न हो। इसके लिए कुछ कंपनियों से बात करके इतनी बड़ी संख्या में भी लोगों को नेटवर्क और इंटरनेट की समस्या न हो, इसका प्रयास किया जा रहा है।

ठंड से बचने के लिए जलेंगे अलाव

ठंड में लोगों को परेशानी न हो, इसे देखते हुए जगह-जगह पर लगातार अलाव जलाने की व्यवस्था भी की गई है। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में लकड़ी की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। पार्किंग से लेकर सुरक्षा जांच तक हर तरह की व्यवस्था की गई है। लोगों को निवास से लेकर मंदिर स्थल तक भक्तों को ले जाने के लिए विशेष वाहनों की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed