{"_id":"5d4911d88ebc3e6cef2b29ea","slug":"ram-janmabhoomi-babri-masjid-land-dispute-supreme-court-begins-day-to-day-hearing-in-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या Live : निर्मोही आखाड़ा ने कहा- सैकड़ों साल तक राम जन्मस्थान पर हमारा नियंत्रण था","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अयोध्या Live : निर्मोही आखाड़ा ने कहा- सैकड़ों साल तक राम जन्मस्थान पर हमारा नियंत्रण था
Tue, 06 Aug 2019 12:54 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 06 Aug 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद में अब सुप्रीम कोर्ट नियमित सुनवाई करेगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्चतम न्यायालय में मंगलवार से राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवादित भूमि मामले में नियमित सुनवाई शुरू हो गई है। अदालत ने ऑडियो/ वीडियो रिकॉर्डिंग और केस की लाइव स्ट्रीमिंग या प्रसारण के लिए केएन गोविंदाचार्य के अनुरोध को रद्द कर दिया क्योंकि यह वर्तमान में संभव नहीं है।
विज्ञापन
लाइव अपडेट:
- 1934 से पहले मुसलमान वहां नियमित रूप से नमाज पढ़ते थे, उच्च न्यायालय ने अपने फैसले में कहा था : उच्चतम न्यायालय।
- 1934 से 1949 तक मुसलमान विवादित ढांचे में जुमे की नमाज अदा करते थे: निर्मोही आखाड़ा ने उच्च न्यायालय के फैसले के आधार पर उच्चतम न्यायालय को बताया।
- निर्मोही आखाड़ा के वकील ने भूमि विवाद मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निष्कर्षों का हवाला दिया।
- किसी भी स्थिति में आपको उच्च न्यायालय के प्रारंभिक फैसले में विवादित भूमि का एक तिहाई हिस्सा दिया गया है: न्यायालय ने निर्मोही आखाड़ा से कहा।
- न्यायालय ने निर्मोही आखाड़ा से कहा कि वह अपनी दलीलों को दीवानी विवाद मामले तक ही सीमित रखे।
- हम किसी की दलीलों को छोटा नहीं करना चाहते, अदालत की गरिमा बनाए रखें : न्यायालय ने मुस्लिम पक्ष की ओर से पेश अधिवक्ता राजीव धवन से कहा।
- किसी भी स्थिति में आपको उच्च न्यायालय के प्रारंभिक फैसले में विवादित भूमि का एक तिहाई हिस्सा दिया गया है: न्यायालय ने निर्मोही आखाड़ा से कहा ।
- सुप्रीम कोर्ट ने निर्मोही आखाड़ा से कहा कि वह अपनी दलीलों को दीवानी विवाद मामले तक ही सीमित रखे।
- हम किसी की दलीलों को छोटा नहीं करना चाहते, अदालत की गरिमा बनाए रखें : न्यायालय ने मुस्लिम पक्ष की ओर से पेश अधिवक्ता राजीव धवन से कहा।
- निर्मोही आखाड़ा ने रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद की 2.77 एकड़ विवादित जमीन पर मालिकाना हक का दावा किया।
- पुरातन काल से उस जगह पर हमारा नियंत्रण, प्रबंधन है और राम लला की पूजा करते रहे हैं : निर्मोही आखाड़ा।
- निर्मोही आखाड़ा ने रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद की 2.77 एकड़ विवादित जमीन पर मालिकाना हक का दावा किया।
- मैं इस क्षेत्र का प्रबंधन और नियंत्रण मांग रहा हूं : निर्मोही आखाड़ा ने न्यायालय से कहा ।
- 1934 से ही किसी भी मुसलमान को वहां प्रवेश की अनुमति नहीं थी और उसपर सिर्फ निर्मोही आखाड़ा का नियंत्रण था : आखाड़ा के वकील।
- बाहरी परिसर जिसमें सीता रसोई, चबूतरा, भंडार गृह हैं, वे आखाड़ा के नियंत्रण में थे और किसी मामले में उनपर कोई विवाद नहीं था: निर्मोही आखाड़े के वकील ने कहा।
- सैकड़ों साल तक अंदर के परिसर और राम जन्मस्थान पर हमारा नियंत्रण था : निर्मोही आखाड़ा।
- निर्मोही आखाड़ा के वकील ने अयोध्या मामले में बहस शुरू की, कहा-मुकदमा मूलत: वस्तुओं, मालिकाना हक और प्रबंधन अधिकारों के बारे में है।
- सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या मामले की सुनवाई की रिकॉर्डिंग करने की आरएसएस के पूर्व विचारक के एन गोविंदाचार्य की अर्जी खारिज की।
विज्ञापन
विज्ञापन