राज्यसभा : एक घंटे के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित, दिवंगत सांसद मोहम्मद जॉन को सम्मान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा की कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित कर दी गई है। एआईएडीएमके पार्टी के सांसद और सदन के आसीन सदस्य मोहम्मद जॉन के सम्मान के में सदन की कार्यवाही को एक घंटे के लिए स्थगित किया गया। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए उन्हें एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता और कुशल सांसद बताया तथा कहा कि वह बहुत विनम्र स्वभाव के व्यक्ति थे।
बता दें कि अन्नाद्रमुक के सदस्य ए मोहम्मद जान का मंगलवार को निधन हो गया था। वह 72 वर्ष के थे। नायडू ने कहा कि एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने गरीब, पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाने का प्रयास किया। इतनी जल्दी उनका चले जाना बहुत दुखद है। उनके निधन से देश ने एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता खो दिया है।
दिवंगत सदस्य के सम्मान में सदस्यों ने कुछ पलों का मौन रखा। इसके बाद सभापति नायडू ने सदन की कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित कर दी। 1948 में तमिलनाडु के वेल्लूर जिले के रानीपेट में जन्मे मोहम्मद जान 2011-13 के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री जे जयललिता के मंत्रिमंडल में पिछड़ा वर्ग मामलों के मंत्री थे।
अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता मोहम्मद जान जुलाई, 2019 में राज्यसभा के लिए चुने गए थे। वह तमिलनाडु वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष एवं अन्नाद्रमुक की अल्पसंख्यक शाखा के संयुक्त सचिव भी थे।
Rajya Sabha proceedings adjourned for one hour as mark of respect to departed sitting member Mohammad John
— Press Trust of India (@PTI_News) March 24, 2021