फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajya Sabha: NDA is still just four numbers behind majority mark of 121 in the 240 member House

Rajya Sabha: राज्यसभा चुनाव के बाद ऐसे बदल गया उच्च सदन का गणित, जानें अब बहुमत से कितनी दूर है भाजपा?

Wed, 28 Feb 2024 02:35 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 28 Feb 2024 02:35 PM IST
सार

अप्रैल में रिक्त होने वालीं 56 राज्यसभा सीटों में से भाजपा ने 27 फरवरी को हुए चुनाव में 30 सीटों पर जीत हासिल की है। इनमें से पार्टी ने 20 पर निर्विरोध और 10 सीट पर वोटिंग के बाद जीत हासिल की है...

विज्ञापन
Rajya Sabha: NDA is still just four numbers behind majority mark of 121 in the 240 member House
Rajya Sabha - फोटो : Amar Ujala/ Himanshu Bhatt

विस्तार

राज्यसभा चुनाव के रिजल्ट आने के बाद अब उच्च सदन में एनडीए का दबदबा बढ़ गया है। हालांकि 240 सदस्यीय वाले सदन में बहुमत के आंकड़े 121 से अभी भी एनडीए महज चार कदम पीछे है। फिलहाल भाजपा राज्यसभा में सबसे बड़ी पार्टी बनी हुई है। पार्टी के राज्यसभा में 97 सदस्य हैं, इनमें 6 नामांकित सांसद भी शामिल हैं।

विज्ञापन

अप्रैल में रिक्त होने वाली 56 राज्यसभा सीटों में से भाजपा ने 27 फरवरी को हुए चुनाव में 30 सीटों पर जीत हासिल की है। इनमें से पार्टी ने 20 पर निर्विरोध और 10 सीट पर वोटिंग के बाद जीत हासिल की है। इसके साथ ही राज्यसभा में भाजपा की संख्या 97 हो जाएगी। जबकि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए की संख्या 117 हो जाएगी। सभी नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ लेने के बाद 240 सदस्यीय सदन में एनडीए बहुमत के आंकड़े 121 से केवल चार कदम दूर रह जाएगा।

विज्ञापन

राज्यसभा के 56 सदस्यों में से 41 सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। 15 सीटों के लिए यूपी, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को मतदान हुआ। भाजपा ने उत्तर प्रदेश की 10 सीटों में से 8, कर्नाटक की 4 सीट में से 1 और हिमाचल प्रदेश की एक सीट पर जीत हासिल की। राज्यसभा में भाजपा के बाद कांग्रेस के पास राज्यसभा में सबसे ज्यादा सीटें हो जाएंगी। कांग्रेस के पास 29, तृणमूल कांग्रेस के 13, डीएमके और आम आदमी पार्टी के 10-10, वाईएसआरसीपी के पास 11, बीजू जनता दल के पास 9, बीआरएस के 5, राष्ट्रीय जनता दल के 6, सीपीएम के पांच और अन्नाद्रमुक और जनता दल यूनाइटेड के सदस्यों की संख्या 4-4 हो पहुंच जाएगी। इसके अलावा राज्यसभा में समाजवादी पार्टी के सदस्यों की संख्या भी 4 हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि शिवसेना, सीपीआईएम, सीपीआई, एनसीपी, जेएमएम के पास 2-2 सीटें हो जाएंगी। बीएसपी, एमडीएमके, केरल कांग्रेस एम, इंडियन मुस्लिम लीग, यूपीपी, तमिल मानिला कांग्रेस, आरपीआई, आरएलडी, पत्तली मक्कल काची, एनपीपी, एमएनएफ, जेडीएस और असम गण परिषद के सदस्यों की संख्या 1-1 हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed