फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajya Sabha likely to take up the bill to repeal farm laws on Monday after its passage in Lok Sabha

संसद का शीतकालीन सत्र: लोकसभा में पारित होने के बाद आज ही राज्यसभा पहुंच सकता है कृषि कानूनों की वापसी का विधेयक

Mon, 29 Nov 2021 12:24 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 29 Nov 2021 12:24 AM IST
सार

संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत कल यानी सोमवार से हो रही है। इस दौरान कृषि कानूनों की वापसी के विधेयक को लेकर सूत्रों ने महत्वपूर्ण जानकारी दी है।

विज्ञापन
Rajya Sabha likely to take up the bill to repeal farm laws on Monday after its passage in Lok Sabha
Parliament - फोटो : File

विस्तार

तीनों कृषि कानूनों की वापसी के लिए विधेयक को लोकसभा से पारित होने के बाद आज (सोमवार, 29 नवंबर को) ही राज्यसभा में भी लाया जा सकता है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत सोमवार से ही होनी है। कृषि कानून वापसी विधेयक 2021 को लोकसभा में चर्चा और पारित करने के लिए सूचीबद्ध किया गया है। 

विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि लोकसभा से पारित होने के बाद इस विधेयक को संसद के उच्च सदन में पेश किया जाएगा। इस विधेयक का उद्देश्य केंद्र सरकार की ओर से लाए गए उन तीनों कृषि कानूनों की वापसी है जिनके विरोध में देशभर के किसान लगभग एक साल से विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन


विपक्ष ने मांग की है कि इस विधेयक को संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत के पहले दिन ही उठाया जाना चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed