फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajya Sabha elections: 41 elected unopposed, 16 seats will be contested, Maharashtra, Haryana, Rajasthan and Karnataka will vote on June 10

राज्यसभा चुनाव : 41 निर्विरोध निर्वाचित, 16 सीटों पर होगी जंग, 10 जून को महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान और कर्नाटक में मतदान

Sat, 04 Jun 2022 03:21 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 04 Jun 2022 03:21 AM IST
सार

निर्विरोध चुने गए 41 राज्यसभा सदस्यों में भाजपा के 14, कांग्रेस और वाईएसआर कांग्रेस के चार-चार, डीएमके और बीजद के तीन-तीन, आप, राजद, टीआरएस, एआईएडीएमके के दो-दो तथा झामुमो, जदयू, सपा और आरएलडी के एक एक व एक निर्दलीय कपिल सिब्बल शामिल हैं।

विज्ञापन
Rajya Sabha elections: 41 elected unopposed, 16 seats will be contested, Maharashtra, Haryana, Rajasthan and Karnataka will vote on June 10
राज्यसभा चुनाव 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन 15 राज्यों के कुल 57 में से 41 सदस्य शुक्रवार को निर्विरोध चुन लिए गए। इनमें पूर्व मंत्री पी चिदंबरम, कपिल सिब्बल, यूपी के पूर्व भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी, राजद की मीसा भारती और रालोद के जयंत चौधरी समेत कई अन्य बड़े नाम शामिल हैं। 

विज्ञापन


 यूपी के सभी 11, तमिलनाडु के छह, बिहार के पांच, आंध्र प्रदेश के चार, मध्य प्रदेश और ओडिशा के तीन-तीन, छत्तीसगढ़, पंजाब, तेलंगाना और झारखंड के दो-दो व उत्तराखंड के एक उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए। शुक्रवार को सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को जीत के प्रमाणपत्र सौंपे गए। 
विज्ञापन


अब 10 जून को महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा और कर्नाटक में शेष 16 सीटों के लिए मतदान होगा। इनमें महाराष्ट्र में छह, राजस्थान और कर्नाटक में चार-चार व हरियाणा में दो सीटों पर मतदान होगा। नतीजे उसी दिन आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


41 में 14 भाजपा, चार कांग्रेस के 
निर्विरोध चुने गए 41 राज्यसभा सदस्यों में भाजपा के 14, कांग्रेस और वाईएसआर कांग्रेस के चार-चार, डीएमके और बीजद के तीन-तीन, आप, राजद, टीआरएस, एआईएडीएमके के दो-दो तथा झामुमो, जदयू, सपा और आरएलडी के एक एक व एक निर्दलीय कपिल सिब्बल शामिल हैं।

यूपी के 11 में से आठ भाजपा के सदस्य 
यूपी के कुल 11 निर्वाचितों में आठ भाजपा के सदस्य हैं। इनमें पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व विधायक डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल, महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह, पूर्व विधायक संगीता यादव, पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के अध्यक्ष बाबूराम निषाद, राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र कुमार नागर, भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के.लक्ष्मण तथा पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार राज्यसभा पहुंचे। इनके अलावा सपा से जावेद अली, रालोद के जयंत चौधरी और सपा समर्थित कपिल सिब्बल जीते। 

कहां से कौन जीता

  • तमिलनाडु : डीएमके से एस कल्याणसुंदरम, आर गिरिराजन और केआरएन राजेश कुमार, एआईएडीएमके के सी वी शणमुगम और आर धरमार व कांग्रेस नेता पी चिदंबरम।  
  • बिहार : राजद से मीसा भारती, फैयाज अहमद, भाजपा के सतीश चंद्र दुबे और शंभु शरण पटेल, जदयू से खीरू महतो।
  • आंध्र प्रदेश : वाईएसआर कांग्रेस के वी विजय साई रेड्डी, बीडा मस्तान राव, आर कृष्णैया और एस निरंजन रेड्डी।
  • पंजाब : आप के संत बलबीर सिंह सीचवाल और कारोबारी विक्रमजीत सिंह साहनी
  • छत्तीसगढ़ : कांग्रेस के राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन
  • झारखंड : झामूमो से महुआ माजी और भाजपा से आदित्य साहू
  • उत्तराखंड : भाजपा की कल्पना सैनी
  • मध्य प्रदेश : कांग्रेस से विजय तनखा, भाजपा की कविता पाटीदार और सुमित्रा वाल्मीकि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed