{"_id":"5f1ad318d67f2f11071d17e0","slug":"rajnath-singh-talks-to-israeli-defense-minister-discusses-border-dispute-with-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनाथ सिंह ने इस्रायली रक्षा मंत्री से की बात, चीन के साथ सीमा विवाद पर भी हुई चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजनाथ सिंह ने इस्रायली रक्षा मंत्री से की बात, चीन के साथ सीमा विवाद पर भी हुई चर्चा
Fri, 24 Jul 2020 05:59 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 24 Jul 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा सौदों और आपसी संबंधों समेत कई मुद्दों पर इस्रायली रक्षा मंत्री से बात की। शुक्रवार को इस्रायली के अपने समकक्ष लेफ्टिनेंट जनरल बेंजामिन गेंट्ज के साथ टेलीफोन पर बातचीत में सिंह ने पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ भारत के सीमा विवाद के मुद्दे पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
सरकारी सूत्रों ने बताया कि बातचीत का मुख्य जोर मौजूदा रक्षा खरीद कार्यक्रम को तेजी से आगे बढ़ाने के साथ ही दोनों देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा के संबंधों को और प्रगाढ़ करने पर था।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि सिंह ने गेंट्ज को रक्षा निर्माण क्षेत्र में भारत द्वारा शुरू किए गए बड़े सुधारों के बारे में अवगत कराया और हथियारों और सैन्य उपकरणों के विकास में भारत की कंपनियों के साथ मिलकर व्यापक भागीदारी का भी आह्वान किया।
विज्ञापन
विस्तार से जानकारी दिए बिना उन्होंने कहा कि बातचीत में भारत और चीन के बीच सीमा विवाद का भी मुद्दा उठा।