फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath Singh and Kiren Rijiju to celebrate Diwali with soldiers in Arunachal along China border

Arunachal Pradesh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सैनिकों के साथ मनाएंगे दिवाली, रिजिजू के साथ तवांग के लिए रवाना

Wed, 30 Oct 2024 08:16 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 30 Oct 2024 08:16 AM IST
सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सशस्त्र बलों के कर्मियों के साथ बातचीत करने और बहादुर भारतीय सेना अधिकारी मेजर रालेंगनाओ बॉब खातिंग को समर्पित एक संग्रहालय के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए उत्सुक हूं।

विज्ञापन
Rajnath Singh and Kiren Rijiju to celebrate Diwali with soldiers in Arunachal along China border
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू - फोटो : एएनआई

विस्तार

पड़ोसी देश चीन के साथ पिछले दिनों पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर सालों से चला आ रहा विवाद सुलझ गया है। अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अरुणाचल प्रदेश के सीमाई इलाके तवांग में दिवाली मनाने का फैसला किया है। इसके लिए वे अरुणाचल प्रदेश के तवांग के लिए रवाना हो गए हैं। 

विज्ञापन


'जवानों के साथ बातचीत को लेकर उत्सुक'
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'अरुणाचल प्रदेश की दो दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली से तवांग के लिए रवाना हो रहा हूं। सशस्त्र बलों के कर्मियों के साथ बातचीत करने और बहादुर भारतीय सेना अधिकारी मेजर रालेंगनाओ बॉब खातिंग को समर्पित एक संग्रहालय के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए उत्सुक हूं।'
विज्ञापन


वायु वीर विजेता कार रैली को हरी झंडी दिखाएंगे रक्षा मंत्री
बता दें, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारतीय वायुसेना की वायु वीर विजेता कार रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। यह रैली भारतीय वायुसेना की 92वीं वर्षगांठ और 1999 के कारगिल युद्ध में भारत की जीत के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की जाती है। इसका उद्देश्य युद्ध और बचाव अभियानों में भारतीय वायुसेना के गौरवशाली इतिहास और वीरता के बारे में जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2023 में सैनिकों के साथ शस्त्र पूजा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इससे पहले अक्तूबर 2023 में भी तवांग गए थे। उस दौरान उन्होंने सैनिकों के साथ शस्त्र पूजा की थी। रक्षा मंत्रा ने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तैनात सैनिकों के साथ बातचीत की थी और दशहरा का उत्सव मनाया था। इससे पहले उसी साल लेह में उन्होंने सेना के जवानों के साथ होली का त्योहार मनाया था। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सीमा पर तैनात जवानों के साथ उत्सव मनाते रहे हैं।


चीन की सेना से हो चुकी है झड़प
तवांग सेक्टर में साल 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान चीनी पक्ष की ओर से पहली बार तोप से गोले दागे गए थे। बता दें कि दिसंबर 2022 में अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर तवांग सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) चीन की सेना से झड़प भी हुई थी। तवांग में 50 हजार से ज्यादा लोग रहते हैं। चीन इसे छोटा तिब्बत कहता है। इस क्षेत्र को लेकर चीन अक्सर ही बखेड़ा खड़ा करता रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed