{"_id":"5ec6187f8ebc3e90294c3eb0","slug":"rajiv-gandhi-death-anniversary-congress-will-spend-advertising-money-on-labour-and-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर विज्ञापन का पैसा मजदूर और कामगारों पर खर्ज करेगी कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर विज्ञापन का पैसा मजदूर और कामगारों पर खर्ज करेगी कांग्रेस
Thu, 21 May 2020 11:28 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 21 May 2020 11:28 AM IST
सार
- पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि आज
- कांग्रेस ने इस बार विज्ञापन नहीं किया जारी
- मजदूर-कामगारों पर खर्च होगा विज्ञापन का पैसा
विज्ञापन
राजीव गांधी पुण्यतिथि
- फोटो : Twitter/Bhupesh Baghel
विस्तार
कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि उसने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर इस बार विज्ञापन जारी नहीं किया है और अब यह पैसा कोरोना महामारी में मुसीबत का सामना कर रहे श्रमिकों की मदद पर खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पार्टी ने एक बयान जारी कर कहा, ‘आज पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी के बलिदान दिवस पर हर देशवासी ने उन्हें याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।’
विज्ञापन
राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर विज्ञापनों में खर्च होने वाली राशि कोरोना पीड़ित मजदूरों की मदद में खर्च हो, इससे बेहतर क्या होगा। राजीव जी ने सदैव देश के किसान-मजदूरों के हितों को प्राथमिकता दी है और AICC का यह निर्णय निश्चित ही उनके विचारों के अनुरूप है।#ThankYouRajivGandhi pic.twitter.com/w50TxxVsRP
विज्ञापन विज्ञापन— Congress (@INCIndia) May 21, 2020
कांग्रेस ने कहा, कोरोना महामारी के कारण कांग्रेस पार्टी ने यह निर्णय लिया है कि इस बार पुण्यतिथि पर इश्तहार देने के बजाय यह सारी राशि मजदूर-कामगार भाईयों की मदद में लगाई जाएगी। पूरे देश में कांग्रेसजनों ने भी इस प्रेरणा दिवस पर हर जरूरतमंद की सेवा का संकल्प ले अपना हर प्रयास इस दिशा में केंद्रित करने का प्रण दोहराया है।
आज 'राजीव गांधी किसान न्याय योजना' शुरू करेगी छत्तीसगढ़ सरकार
पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पिता को याद करते हुए ट्वीट किया, ‘एक सच्चे देशभक्त, उदार और परोपकारी पिता का पुत्र होने पर मुझे गर्व है। प्रधानमंत्री के रूप में राजीव जी ने देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया।
राहुल ने कहा कि अपनी दूरंदेशी से देश के सशक्तीकरण के लिए उन्होंने जरूरी कदम उठाए। आज उनकी पुण्यतिथि पर मैं स्नेह और कृतज्ञता से उन्हें सादर नमन करता हूं। गौरतलब है कि 21 मई, 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक आत्मघाती बम विस्फोट में राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी।