Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajesh Patil of ruling Mahayuti elected chairman of Gokul Dairy

महाराष्ट्र: गोकुल डेयरी के अध्यक्ष बने महायुति के राजेश पाटिल, 16 वोट हासिल कर जीता चुनाव

Tue, 10 Nov 2026 05:22 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, मुंबई।
पीटीआई, मुंबई। Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 10 Nov 2026 05:22 PM IST
सार

महाराष्ट्र की गोकुल डेयरी के चेयरमैन पद पर महायुति समर्थित एनसीपी नेता और पूर्व विधायक राजेश पाटिल चुने गए हैं। उन्हें 16 वोट मिले। चुनाव से पहले महाराष्ट्र सरकार की ओर से चार नामित निदेशकों को मतदान का अधिकार देने पर विवाद हुआ था।

विज्ञापन
Rajesh Patil of ruling Mahayuti elected chairman of Gokul Dairy
राजेश पाटिल - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ी अहम सहकारी संस्था गोकुल डेयरी के चेयरमैन पद पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता और पूर्व विधायक राजेश पाटिल चुने गए हैं। मंगलवार को हुए कड़े मुकाबले में सत्ताधारी महायुति के उम्मीदवार पाटिल ने जीत हासिल की। चुनाव में उन्हें 16 वोट मिले। इस चुनाव को लेकर राज्य में पहले से ही राजनीतिक विवाद चल रहा था। इसकी मुख्य वजह महाराष्ट्र सरकार की ओर से चार निदेशकों को नामित करना और उन्हें मतदान का अधिकार देना था।

विज्ञापन


चार नामित निदेशकों को वोटिंग का अधिकार देने पर शुरू हुआ विवाद
चेयरमैन पद का चुनाव उस समय राजनीतिक विवाद में घिर गया, जब बीजेपी के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार ने चार निदेशकों को नामित किया और उन्हें मतदान का अधिकार भी दे दिया। इससे पहले पिछले महीने कोल्हापुर जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ, जिसे गोकुल डेयरी के नाम से जाना जाता है, के चुनाव में कांग्रेस एमएलसी सतेज पाटिल समर्थित पैनल ने 13-12 के मामूली अंतर से जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने नामित निदेशकों को दी चुनाव में हिस्सा लेने की अनुमति
सोमवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने सरकार के उस अध्यादेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया, जिसके तहत चार नामित निदेशकों को मतदान का अधिकार दिया गया था। इस बीच कोल्हापुर में विपक्षी नेताओं और डेयरी किसानों ने सरकार के फैसले के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इसे सहकारी लोकतंत्र पर सीधा हमला बताया। हाईकोर्ट की औरंगाबाद पीठ ने फैसला सुनाया कि चारों नामित निदेशक चेयरमैन के चुनाव में हिस्सा ले सकते हैं, लेकिन उनके वोट अलग मतपेटी में रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेश पाटिल को मिले 16 वोट
भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद धनंजय महाडिक ने बताया कि चेयरमैन पद के चुनाव में राजेश पाटिल को कुल 16 वोट मिले। इस जीत के साथ उन्होंने गोकुल डेयरी की कमान संभाल ली।

सभी निदेशकों के साथ मिलकर काम करने का दावा
चुनाव जीतने के बाद राजेश पाटिल ने कहा कि अपने एक साल के कार्यकाल में वह सभी 25 निर्वाचित निदेशकों, सरकार की ओर से नामित चार निदेशकों और दो सह-चयनित निदेशकों के साथ मिलकर काम करेंगे। उनका उद्देश्य दूध उत्पादकों, सहकारी संस्था और उसके कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना होगा। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता पिछले एक साल के दौरान सहकारी संस्था को हुए नुकसान की भरपाई करना होगी। पाटिल ने विपक्षी नेताओं से भी अपील की कि वे राजनीतिक मतभेद भुलाकर संस्था के हित में मिलकर काम करें। उन्होंने बताया कि सहकारी संस्था की वार्षिक आम बैठक (AGM) अगले महीने आयोजित की जाएगी।

पहले साल के लिए NCP नेता को चेयरमैन बनाने पर बनी सहमति
धनंजय महाडिक ने बताया कि पहले साल के लिए NCP नेता राजेश पाटिल को चेयरमैन बनाने का फैसला आपसी सहमति से लिया गया है। अगले साल चेयरमैन पद को लेकर क्या व्यवस्था होगी, इसका फैसला बातचीत के जरिए किया जाएगा। महाडिक ने कहा कि 12 निदेशकों के बैठकों से दूर रहने के कारण संस्था में गतिरोध पैदा हो गया था। अगर जरूरी कोरम पूरा नहीं होता, तो संस्था में प्रशासक नियुक्त करने की नौबत आ सकती थी।

फडणवीस और दोनों डिप्टी सीएम को दिया श्रेय
धनंजय महाडिक ने इस पूरे मामले को सुलझाने का श्रेय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और दोनों उपमुख्यमंत्रियों को दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से चार निदेशकों को नामित किए जाने से संस्था में पैदा हुआ गतिरोध दूर करने में मदद मिली। वहीं, राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ ने भी राजेश पाटिल को चेयरमैन चुने जाने पर बधाई दी। NCP नेता ने चार नामित निदेशकों की नियुक्ति का बचाव करते हुए कहा कि इससे कोरम से जुड़ी समस्या को दूर करने में मदद मिली।


ये भी पढ़ें: 'माओवादी खत्म हुए, अब दिमागी नक्सलियों की बारी': राहुल के बयान पर किरेन रिजिजू का पलटवार, छिड़ी नई सियासी जंग

विपक्षी उम्मीदवार ने चुनाव में ताकत के इस्तेमाल का लगाया आरोप
दूसरी ओर, चुनाव में हारने वाले 'राजर्षि शाहू शेतकरी समविचारी अघाड़ी' के उम्मीदवार शशिकांत चुयेकर ने चुनाव परिणाम पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि उन्हें 25 निर्वाचित निदेशकों में से 13 के वोट मिले थे। चुयेकर ने आरोप लगाया कि राजेश पाटिल ने लोकतांत्रिक तरीके से नहीं, बल्कि ताकत के दम पर चेयरमैन पद का चुनाव जीता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed