{"_id":"60354101872b69742919fe1a","slug":"rajasthan-woman-flees-from-abductors-railway-cops-reunite-her-with-kin","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहर्ताओं के चंगुल से बचकर भाग निकली 60 वर्षीय महिला, कल्याण रेलवे पुलिस ने परिजनों से मिलाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अपहर्ताओं के चंगुल से बचकर भाग निकली 60 वर्षीय महिला, कल्याण रेलवे पुलिस ने परिजनों से मिलाया
Wed, 24 Feb 2021 12:04 AM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान की रहने वाली 60 वर्षीय महिला ने अपनी बहादुरी और सूजबूझ के बलबूते खुद को अपहर्ताओं के चंगुल से छुड़ा लिया। दरअसल, कुछ बदमाशों ने फिरौती के लिए उदयपुर से महिला का अपहरण कर लिया था। ऐसे में महिला किसी तरह अपहर्ताओं के चंगुल से छूट कर भाग निकली और कल्याण रेलवे पुलिस से संपर्क किया।
विज्ञापन
इसके बाद रेलवे पुलिस ने महिला को उनके परिवार से मिलाया। वरिष्ठ निरीक्षक वाल्मिक शरदूल ने बताया कि राजस्थान की रहने वाली आबिदा रईस खान नामक महिला शनिवार की रात कल्याण रेलवे पुलिस थाने पहुंचीं और अपने अपहरण की बात बताई।
विज्ञापन
शरदूल ने कहा कि इसके बाद हमने उनकी ओर से प्राप्त जानकारी के आधार पर उदयपुर के हाथीपोल पुलिस थाने में संपर्क किया तो पता चला कि फिरौती के लिए अपहरण का एक मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 364 ए के तहत दर्ज है। महिला को सोमवार को राजस्थान पुलिस के हवाले कर दिया गया, जो महिला के रिश्तेदारों के साथ मुंबई के ठाणे आई थी।
विज्ञापन