फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajasthan Veer Nari Milan ceremony was celebrated in Sapta Shakti Command

Rajasthan: सप्त शक्ति कमान में मनाया गया वीर नारी मिलन समारोह, डिप्टी सीएम दीया कुमार ने कही ये बात

Tue, 25 Mar 2025 07:59 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 25 Mar 2025 07:59 PM IST
सार

Sapta Shakti Command: जयपुर स्थित सप्त शक्ति कमान मिलिट्री स्टेशन में सोमवार को वीरांगनाओं और वीर नारियों के सम्मान में वीरांगना, वीर नारी मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में प्रदेश की उपमुख्यमंत्री ने वीर नारियों को राष्ट्र निर्माण में उनके महान बलिदान और निस्वार्थ योगदान के लिए कृतज्ञतापूर्वक सम्मानित भी किया।

विज्ञापन
Rajasthan Veer Nari Milan ceremony was celebrated in Sapta Shakti Command
सप्त शक्ति कमान मिलिट्री स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जयपुर स्थित सप्त शक्ति कमान मिलिट्री स्टेशन में सोमवार को वीरांगनाओं और वीर नारियों के सम्मान में वीरांगना, वीर नारी मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी शामिल हुई। इस अवसर पर सप्त शक्ति कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह और बरिंदर जीत कौर, क्षेत्रीय अध्यक्षा, आवा, सप्त शक्ति कमान भी उपस्थित थे। समारोह में जयपुर, दौसा और अलवर जिलों से 67 वीर नारियों और उनके परिवारों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन


समारोह में प्रदेश की उपमुख्यमंत्री ने वीर नारियों को राष्ट्र निर्माण में उनके महान बलिदान और निस्वार्थ योगदान के लिए कृतज्ञतापूर्वक सम्मानित भी किया। उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने अपने संबोधन में सैनिकों और पूर्व सैनिकों की निस्वार्थ सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और वीरता के लिए हार्दिक आभार प्रकट किया। उन्होंने वीर नारियों के असाधारण योगदान को स्वीकार करते हुए कहा कि वे अपने परिवारों और समाज के लिए शक्ति और प्रेरणा का अद्वितीय स्रोत हैं। उप मुख्यमंत्री ने सप्त शक्ति कमान द्वारा महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास तथा वीर नारियों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि राज्य सरकार भी  वीर नारियों, वीरांगनाओं और पूर्व सैनिकों के हित और विकास के लिए सदैव तत्पर रहेगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में दीया कुमारी ने कहा कि शहीदों के शौर्य, पराक्रम और बलिदान की मिसाल उनके परिवार भी हैं, जो अपना पूरा जीवन तपस्या की तरह निभाते हैं। उन्होंने कहा कि वीर नारियों और वीरांगनाओं का समाज सदैव ऋणी रहेगा। भारतीय इतिहास में स्वतंत्रता संग्राम से लेकर रणभूमि में सैनिकों को राखी भेजने तक, महिलाओं ने सदैव राष्ट्र के प्रति अपनी भूमिका निभाई है। दीया कुमारी ने भारतीय सेना की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि सेना हमारी एकता और अखंडता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर बनी है। प्रधानमंत्री स्वयं सैनिकों के साथ बॉर्डर पर दिवाली मनाते हैं, जिससे उनकी प्रेरणा और समर्पण का परिचय मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीया कुमारी ने आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि आवा सैनिक परिवारों के कल्याण, बच्चों की शिक्षा, उनके विकास, वीर नारियों और वीरांगनाओं के सम्मान व सशक्तिकरण के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। दीया कुमारी ने दिव्यांग बच्चों की शिक्षा, शहीद सैनिकों के लिए मोक्ष धाम निर्माण, सस्ती दरों पर कैंटीन सुविधा, वीरांगनाओं के रोजगार में आ रही परेशानियों के समाधान और वृद्धाश्रम जैसी आवश्यक सुविधाओं पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार इन मुद्दों पर गंभीरता से कार्य कर रही है, जिससे सैनिक परिवारों को बेहतर जीवन सुविधाएं मिल सकें। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नारी सम्मान हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। वीर नारियों और वीरांगनाओं का सम्मान करना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे इन वीर नारियों के योगदान को पहचानें और उनके लिए समर्थन व्यक्त करें।


लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह, आर्मी कमांडर, सप्त शक्ति कमान  ने उप मुख्यमंत्री,  दीया कुमारी को उनके प्रेरक शब्दों के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने समाज और राष्ट्र के प्रति वीर नारियों, वीरांगनाओं और पूर्व सैनिकों के अमूल्य योगदान की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed