फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajasthan Political Crisis Congress leader Sachin Pilot reaches Delhi Meets Sonia Gandhi Ashok Gehlot Updates

Sachin Pilot: राजस्थान में सियासी उठापटक के बीच सचिन पायलट दिल्ली पहुंचे, दिनभर लगती रहीं राजनीतिक अटकलें

Tue, 27 Sep 2022 11:17 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 27 Sep 2022 11:17 PM IST
सार

राजस्थान में कांग्रेस विधायक दल की बैठक रविवार रात को मुख्यमंत्री आवास पर होनी थी, लेकिन गहलोत के वफादार कई विधायक बैठक में नहीं आए। उन्होंने संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल के बंगले पर बैठक की और फिर अपना त्यागपत्र सौंपने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी से मिलने चले गए थे।

विज्ञापन
Rajasthan Political Crisis Congress leader Sachin Pilot reaches Delhi Meets Sonia Gandhi Ashok Gehlot Updates
राजस्थान संकट - फोटो : Twitter@ Bhupinder Yadav

विस्तार

कांग्रेस नेता सचिन पायलट दिल्ली पहुंचे हैं। यहां वे कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिल सकते हैं। एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। बैठक इसलिए अहम है, क्योंकि रविवार को राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थक विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को इस्तीफे सौंप दिए थे। विधायकों ने मुख्यमंत्री पद के लिए सचिन पायलट का नाम चर्चा में आने के बाद यह कदम उठाया था।

विज्ञापन


Rajasthan Political: राजस्थान संकट पर गहलोत को क्लीन चिट, धारीवाल-खाचरियावास पर हो सकती है कार्रवाई
विज्ञापन


राजस्थान में कांग्रेस विधायक दल की बैठक रविवार रात को मुख्यमंत्री आवास पर होनी थी, लेकिन गहलोत के वफादार कई विधायक बैठक में नहीं आए। उन्होंने संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल के बंगले पर बैठक की और फिर अपना त्यागपत्र सौंपने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी से मिलने चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पर्यवेक्षक बनाए गए कांग्रेस नेता अजय माकन ने विधायकों के बैठक में नहीं आने कार्रवाई की बात कही थी। इसको लेकर सीएम गहलोत के मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने कहा कि 2020 में मानेसर जाने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होनी चाहिए थी। विधायक सोनिया गांधी के फैसले को मानने को तैयार हैं। दिल्ली मीडिया के जरिए धारणा बनाकर पीएम या सीएम की कुर्सी पर कब्जा नहीं किया जा सकता, इसके लिए संघर्ष करना होगा। पर्यवेक्षकों को इतनी जल्दी नाराज नहीं होना चाहिए, उन्हें थोड़ी देर इंतजार करना चाहिए था। हम अपने ही लोगों से लड़ना नहीं चाहते। अगर धारीवाल जैसे वरिष्ठ नेता ने मुद्दे उठाए हैं तो पार्टी को उन पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि माहौल बनाया गया कि सीएम 19 विधायकों के हिसाब से बने, 102 विधायकों के हिसाब से नहीं। अशोक गहलोत का अध्यक्ष के लिए नामांकन का फैसला सोनिया गांधी पर है।

Rajasthan Political Crisis: पर्यवेक्षकों ने गहलोत को दी क्लीन चिट, बैठक बुलाने वाले नेताओं पर कार्रवाई की बात


कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए खींचतान जारी
इस बीच कांग्रेस नेता अंबिका सोनी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने की बात से इनकार किया। दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर और एआईसीसी कोषाध्यक्ष पवन बंसल ने प्राप्त कर लिए हैं। हालांकि, अब तक राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ऐसा नहीं किया है। पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने मंगलवार को यह जानकारी दी थी। चर्चा है कि गहलोत 28 सितंबर को नामांकन दाखिल कर सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स उनके रेस से बाहर होने का भी दावा कर रही हैं। थरूर के 30 सितंबर को नामांकन दाखिल कर सकते हैं। चुनाव 17 अक्तूबर को होगा, जिसका परिणाम 19 अक्तूबर को घोषित किया जाएगा।
 

पवन बंसल ने भी किया खंडन
इस बीच कांग्रेस नेता पवन कुमार बंसल ने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल होने की अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि ये अफवाहें बिना किसी आधार के हैं। यह विचार मेरे दिमाग में कभी नहीं आया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed