फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: Narendra Modi, Amit Shah and JP Nadda will hold big rallies in next three months

Rajasthan: भाजपा का गहलोत सरकार को घेरने का खाका तैयार, मोदी-शाह और नड्डा बनाएंगे चुनावी माहौल

Mon, 22 Aug 2022 04:33 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 22 Aug 2022 04:33 PM IST
सार

Rajasthan: भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में जिन सीटों विधानसभा सीटों पर बढ़त हासिल की थी, पार्टी 2023 के विधानसभा चुनाव में इसी बढ़त को बरकरार रखने की रणनीति पर काम कर रही है...

विज्ञापन
Rajasthan: Narendra Modi, Amit Shah and JP Nadda will hold big rallies in next three months
Rajsathan: राहुल गांधी और अशोक गहलोत - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

राजस्थान में विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा अभी से मिशन मोड में आ चुकी हैं। अगले 15 माह के लिए पार्टी ने अभी से चुनाव अभियान का खाका तैयार कर लिया है। एक साल पहले से ही पार्टी आक्रमक तरीके से चुनावी मैदान में उतरेगी। इसके तहत पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अगले तीन माह में प्रदेश में एक के बाद एक बड़ी रैलियां कर चुनावी माहौल को हवा देंगे। दिग्गज नेताओं की रैलियां मेवाड़, वागड़, अजमेर सहित राजस्थान के प्रमुख चार हिस्सों में करने की तैयारी है। प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा नवंबर से लगातार बड़े आंदोलन भी करने जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पार्टी 2013 और 2018 के चुनावों में जिन सीटों पर पिछड़ी थी, अब पार्टी के रणनीतिकार इन सीटों के अलावा कमजोर सीटों को मजबूत करने की कवायद में जुट गए हैं। पार्टी बूथ और पन्ना प्रमुख मॉडल को ठीक से लागू कर हारी हुई सीटों को जीतने की रणनीति बना रही है। भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में जिन सीटों विधानसभा सीटों पर बढ़त हासिल की थी। पार्टी 2023 के विधानसभा चुनाव में इसी बढ़त को बरकरार रखने की रणनीति पर काम कर रही है। इसके लिए पार्टी हाईकमान ने सभी नेताओं को आपसी मतभेद मिटाकर जमीनी स्तर पर काम करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

प्रदेश के नेताओं को नड्डा और संतोष ने दी सलाह

अमर उजाला से चर्चा में प्रदेश एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने सभी नेताओं से आपसी मतभेद भुलाकर संगठन हित में लगातार कार्य कर पार्टी को चुनावों में सफलता दिलाने पर जोर दिया है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार कुछ माह बाद चार साल पूरे होने पर कई तरह के कार्यक्रम करने की योजना बना रही है। इसी के जवाब में भाजपा भी कांग्रेस सरकार की कमियां जनता तक ले जाने का काम शुरू करेगी। इसके अलावा प्रदेश संगठन के कार्यकर्ता जनता को उन योजनाओं के बारे में जानकारी भी देंगे, जिससे उन्हें फायदा मिल रहा है या फायदा मिल सकता है। क्योंकि कांग्रेस की गहलोत सरकार लगातार चुनाव को देखते हुए लगातार लोकलुभावन वादे कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने हाल ही में राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और प्रदेश संगठन महामंत्री की बैठक की। केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश के नेताओं की अहम बैठक में सभी पदाधिकारियों को संगठन हित में एकजुट होकर गहलोत सरकार के खिलाफ एक्शन मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रदेश के नेताओं से कहा, भाजपा लगातार जनता से जुड़े मुददों पर गहलोत सरकार के खिलाफ आक्रमक रणनीति बनाने में जुटी हुई हुई। इस दौरान राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर तैयार हुए सभी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक जमीन पर उतारने का जिम्मा भी प्रदेश नेतृत्व के कंधों पर सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed