फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan farmers may have to wait for debt waiver

राजस्थान के किसानों को कर्जमाफी के लिए करना पड़ सकता है इंतजार

Tue, 18 Dec 2018 09:47 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, जयपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जयपुर Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 18 Dec 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan farmers may have to wait for debt waiver
Ashok Gehlot
राजस्थान के किसानों को कर्जमाफी के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा है कि प्रदेश के किसानों की कर्जमाफी के लिए मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मॉडल का अध्ययन किया जाएगा। इसके बाद यहां किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे।
विज्ञापन


पायलट ने मंगलवार को शासन सचिवालय में कहा कि घोषणा-पत्र में शामिल किसानों की कर्जमाफी से लेकर बेरोजगारी भत्ता सहित सभी जन कल्याण के कार्यों व नीतियों को जल्द लागू किया जाएगा। कर्जमाफी के लिए मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जिस मॉडल पर काम किया जाएगा, उसका अध्ययन कर यहां भी कर्जमाफी की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पायलट ने कहा कि मंत्रिमंडल का फैसला दिल्ली जाकर राहुल गांधी से चर्चा के बाद किया जाएगा।
विज्ञापन


कर्जमाफी के लिए गहलोत ने ली डेढ़ घंटे बैठक

किसान कर्जमाफी को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर मुख्य सचिव डीबी गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। बैठक में किसान कर्जमाफी को लेकर मंथन किया गया। बैठक में किसानों पर बकाया ऋण और राजकोष की आर्थिक स्थिति सहित सभी बिंदुओं पर चर्चा हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि सिर्फ कोऑपरेटिव बैंकों ने किसानों को 15 हजार करोड़ के अल्प व मध्य कालीन ऋण बंटे हुए हैं। इसी प्रकार निजी और स्टेट सेक्टर के बैंकों का भी करीब 80 हजार करोड़ रुपये का कर्ज किसानों पर बकाया चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed