फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan election: KC Venugopal, BJP spreading rumors about top leadership of Congress

Rajasthan: कांग्रेस बोली- राजस्थान की 8 करोड़ जनता से हमारा अटूट रिश्ता, किसने फैलाई मैदान छोड़ने की 'अफवाह'

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Mon, 13 Nov 2023 04:08 PM IST
विज्ञापन
सार
केसी वेणुगोपाल ने रविवार को सोशल मीडिया पर अपनी एक पोस्ट में लिखा, 16 नवंबर से कांग्रेस के शीर्ष नेता राजस्थान के चुनाव में जोरदार प्रचार करेंगे। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 16 नवंबर से तीन दिन के लिए राजस्थान में रहेंगे, वे कई जगहों पर जनसभाएं करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी, चार दिन के लिए वहां रहेंगे...
loader
rajasthan election: KC Venugopal, BJP spreading rumors about top leadership of Congress
Rajasthan Election: KC Venugopal - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार

राजस्थान में विधानसभा की 200 सीटों के लिए 25 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। भाजपा ने इस प्रदेश में सत्ता हासिल करने के लिए पूरा जोर लगा दिया है, तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस भी अपनी सत्ता को बचाए रखने के लिए जमकर मेहनत कर रही है। दोनों पार्टियों के शीर्ष नेता, चुनाव प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं। इस बीच राजस्थान के मतदाताओं में यह अफवाह फैलाई जा रही है कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने मैदान छोड़ दिया है। यानी, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का राजस्थान से कोई ज्यादा सरोकार नहीं रहा। एक तरह से पार्टी ने यहां पर हार मान ली है। कांग्रेस पार्टी के महासचिव (संगठन), केसी वेणुगोपाल ने कहा, भाजपा द्वारा प्रायोजित एक प्रचार तंत्र राजस्थान में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को लेकर अफवाहें फैला रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने राजस्थान, एमपी, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में कई बार चुनाव प्रचार किया है। आगे भी पार्टी के शीर्ष नेता, राजस्थान में पहुंच रहे हैं। राजस्थान के 8 करोड़ लोगों के साथ कांग्रेस पार्टी का एक अटूट रिश्ता है।

केसी वेणुगोपाल ने रविवार को सोशल मीडिया पर अपनी एक पोस्ट में लिखा, 16 नवंबर से कांग्रेस के शीर्ष नेता राजस्थान के चुनाव में जोरदार प्रचार करेंगे। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 16 नवंबर से तीन दिन के लिए राजस्थान में रहेंगे, वे कई जगहों पर जनसभाएं करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी, चार दिन के लिए वहां रहेंगे। इतना ही नहीं, प्रियंका गांधी तीन दिन के लिए राजस्थान में चुनाव प्रचार करेंगी। कांग्रेस पार्टी के महासचिव (संगठन) का कहना है, राजस्थान में भाजपा द्वारा प्रायोजित प्रचार तंत्र, कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की गतिविधियों के बारे में अफवाहें फैला रहा है। पार्टी नेतृत्व के बारे में यह दुष्प्रचार किया जा रहा है कि उसे राजस्थान के चुनाव प्रचार में कोई रूचि नहीं है। दूसरी तरफ, भाजपा का प्रचार तंत्र इस बारे में पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए है कि कैसे पीएम मोदी, मिजोरम में चुनाव प्रचार करने की भी हिम्मत नहीं जुटा पाए।

केसी वेणुगोपाल ने सवाल किया कि चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्वोत्तर राज्य का दौरा क्यों नहीं किया। यह बेहद अनैतिक और शरारतपूर्ण है कि ये लोग राजस्थान के प्रति हमारी दृढ़ प्रतिबद्धता पर सवाल उठाते हैं। ऐसे लोगों को यह बात याद रखनी चाहिए कि राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राजस्थान में 18 दिन तक चले थे। यात्रा के दौरान लोगों के साथ किए गए संवाद में जो बातें सामने आईं थीं, उन्हें राजस्थान में लागू किया गया है। राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ता से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक, एकजुट होकर काम कर रहे हैं। राजस्थान में कांग्रेस पार्टी, दोबारा से सत्ता में आ रही है, इसमें कोई संदेह नहीं है।

कांग्रेस पार्टी, शानदार जीत के साथ सत्ता में लौटेगी, क्योंकि राजस्थान के आठ करोड़ लोगों के साथ कांग्रेस का एक अटूट रिश्ता है। वह रिश्ता, दशकों की सार्वजनिक सेवा और क्रांतिकारी शासन द्वारा बना है। कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान में सात गारंटियों की घोषणा की है। कोई संदेह नहीं है कि हम शानदार जीत के साथ सत्ता में लौटेंगे - क्योंकि कांग्रेस का राजस्थान की 8 करोड़ जनता के साथ अटूट, मजबूत रिश्ता है। एक ऐसा बंधन जो दशकों की सार्वजनिक सेवा और क्रांतिकारी शासन द्वारा बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed