{"_id":"65f939b2c5476220d50f521f","slug":"raj-thackeray-arrives-to-meet-amit-shah-also-meets-bjp-national-general-secretary-in-private-hotel-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: राज ठाकरे ने की अमित शाह से मुलाकात, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव से भी मिले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: राज ठाकरे ने की अमित शाह से मुलाकात, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव से भी मिले
Tue, 19 Mar 2024 02:36 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 19 Mar 2024 02:36 PM IST
सार
राज ठाकरे सोमवार की रात को ही दिल्ली पहुंचे थे। मंगलवार को उन्होंने एक प्राइवेट होटल में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े से मुलाकात की। इस मुलाकात के खत्म होने के बाद ही एमएनएस प्रमुख, अमित शाह के आवास की तरफ रवाना हुए।
विज्ञापन
राज ठाकरे ने की अमित शाह से मुलाकात
- फोटो : ANI
विस्तार
लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र की राजनीति में उठापटक जारी है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के प्रमुख राज ठाकरे मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर पहुंचे। राज ठाकरे ने अमित शाह से मुलाकात करने के बाद कुछ देर उनसे बात की।
बता दें कि राज ठाकरे सोमवार की रात को ही दिल्ली पहुंचे थे। मंगलवार को उन्होंने एक प्राइवेट होटल में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े से मुलाकात की। इस मुलाकात के खत्म होने के बाद ही एमएनएस प्रमुख, अमित शाह के आवास की तरफ रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ विनोद तावड़े भी मौजूद थे।
विज्ञापन
एनडीए में शामिल हो सकते हैं राज ठाकरे
लोकसभा चुनाव से पहले सियासी गलियारों में चर्चा है कि राज ठाकरे एनडीए में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और राज्य भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले पहले से ही नई दिल्ली में मौजूद हैं।
दिल्ली पहुंचने के बाद सोमवार को राज ठाकरे ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, "मुझे अभी तक नहीं पता कि मेरा कार्यक्रम क्या है। मुझे तो बस दिल्ली आने के लिए कहा गया था और मैं दिल्ली आ गया।" महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी इस पर कोई भी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा और कोई निर्णय लिया जाता है तो आपको बताया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि एनडीए में राज ठाकरे की एमएनएस की एंट्री हो सकती है। भाजपा उन्हें शिंदे की शिवसेना कोटे से एक सीट की पेशकश कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, राज ठाकरे एनडीए से दो सीटों की मांग कर रहे हैं।
भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने इस बार महाराष्ट्र की 48 में से 45 प्लस लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। वहीं केंद्र में एनडीए का 400 से ज्यादाऔर भाजपा के अकेले का 370 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
#WATCH | MNS chief Raj Thackeray leaves from a private hotel in Delhi after meeting BJP National General Secretary Vinod Tawde. pic.twitter.com/ADtdG1Y93a
— ANI (@ANI) March 19, 2024विज्ञापन
बता दें कि राज ठाकरे सोमवार की रात को ही दिल्ली पहुंचे थे। मंगलवार को उन्होंने एक प्राइवेट होटल में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े से मुलाकात की। इस मुलाकात के खत्म होने के बाद ही एमएनएस प्रमुख, अमित शाह के आवास की तरफ रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ विनोद तावड़े भी मौजूद थे।
विज्ञापन
#WATCH | MNS chief Raj Thackeray and BJP National General Secretary Vinod Tawde reach the residence of Union Home Minister Amit Shah, in Delhi. pic.twitter.com/C72T9Plr39
— ANI (@ANI) March 19, 2024