फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rain is expected in Delhi, there will be showers in these states too, know IMD Weather updates

इस माह भी रहेगा ठंड का असर: दिल्ली में बारिश के आसार, इन राज्यों में भी पड़ेंगी बौछारें

Tue, 01 Feb 2022 08:35 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 01 Feb 2022 08:35 AM IST
सार

दिल्ली में तीन फरवरी को बारिश होगी। राज्य में फरवरी की शुरुआत में अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 
 

विज्ञापन
Rain is expected in Delhi, there will be showers in these states too, know IMD Weather updates
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूरी जनवरी देशभर में ठंड ने कहर बरपाया। अब मौसम विभाग का अनुमान है कि फरवरी में ठंड का असर रहेगा। पश्चिम विक्षोभ के चलते दिल्ली में तीन फरवरी को बारिश होगी। इसके असर से ठंड फिर चमक सकती है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी ठंड का असर कायम रहेगा। 

विज्ञापन


मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में तीन फरवरी को बारिश होगी। राज्य में फरवरी की शुरुआत में अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। विभाग के फरवरी के मासिक अनुमान के अनुसार देश के ज्यादातर हिस्सों में इस माह सामान्य से कम तापमान रहने के आसार हैं। वहीं पंजाब और हरियाणा में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है। उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य या सामान्य से कम बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में अभी ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। मध्य प्रदेश, यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में अगले दो दिनों तक ठंड कायम रहने की संभावना है। फरवरी में देश के पूर्वी हिस्से, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और मध्य भारत के दक्षिण पूर्वी हिस्से में न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं। इसके अलावा देश के अधिकांश हिस्से में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ला नीना के असर से ठंड का कहर
मौसम विभाग के अनुसार ध्रुवीय प्रशांत क्षेत्र में कमजोर ला नीना परिस्थितियां सक्रिय हैं। इस कारण भारत में भीषण ठंड पड़ी। नवीनतम मानसून मिशन क्लाइमेट फोरकॉस्ट सिस्टम (एमएमसीएफएस) से संकेत मिलता है कि ला नीना परिस्थितियां उत्तरी गोलार्द्ध में वसंत के मौसम से कमजोर पड़ना शुरू होंगी। ये 2022 की दूसरी तिमाही के दौरान तटस्थ होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed