{"_id":"6318baf73067fc28613461e5","slug":"rain-hinders-search-for-missing-mount-everest-climber-and-his-associate-from-arunachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Arunachal Pradesh: लापता पर्वतारोही तापी और उनके सहयोगी की पैदल तलाश बंद, बारिश बन रही बाधा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Arunachal Pradesh: लापता पर्वतारोही तापी और उनके सहयोगी की पैदल तलाश बंद, बारिश बन रही बाधा
Wed, 07 Sep 2022 09:08 PM IST
शिव शरण शुक्ला
एन. अर्जुन, अमर उजाला, ईटानगर
एन. अर्जुन, अमर उजाला, ईटानगर
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 07 Sep 2022 09:08 PM IST
सार
पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं इसलिए लापता एवरेस्टर तापी म्रा और उनके सहायक निकू दाओ की पैदल खोज और बचाव अभियान (एसएआर) को तत्काल बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
तापी म्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले करीब दो सप्ताह से अधिक समय से लापता अरुणाचल प्रदेश के पहले माउंट एवरेस्ट विजेता तापी म्रा और उनके सहयोगी निको दाओ की पैदल तशाल बुधवार को बंद कर दी गई। उनकी तलाश में अब बारिश बाधा बन रही है। लगातार जारी बारिश के चलते हैलिकॉप्टर बुधवार को भी सर्च अभियान के लिए उड़ नहीं पाए।
विज्ञापन
ईस्ट कामेंग के डीसी प्रभिमल अभिषेक पोलुमाटला ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं इसलिए लापता एवरेस्टर तापी म्रा और उनके सहायक निकू दाओ की पैदल खोज और बचाव अभियान (एसएआर) को तत्काल बंद कर दिया गया है। अरुणाचल प्रदेश सरकार और भारतीय सेना के जवानों ने लापता पर्वतारोही और उनके सहायक की खोज और बचाव के लिए अभियान चला रखा है, लेकिन लगातार हो रही बारिश उसमें बाधा बन रही है। उन्होंने कहा, गुरुवार को अगर मौसम ठीक रहता है तो सेना के हैलिकॉप्टर सर्च अभियान में जाएंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने एवरेस्ट विजेता और उनके सहयोगी को खोजने के लिए 34 लोगों की पैदल टीम और सेना के चार हैलिकॉप्टर लगाए हैं। मौसम खराब के कारण बुधवार को भी हैलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाए। जैसे ही मौसम ठीक होगा, ये हैलिकॉप्टर पर्वतारोहियों को खोजने निकल पड़ेंगे। बता दें कि तापी (37) अरुणचल प्रदेश की ऊंची चोटियों में से एक माउंट क्यारीसाटम (6890 मीटर) पर चढ़ाई के आधिकारिक मिशन पर थे। तापी म्रा ने 21 मई 2009 को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी।
विज्ञापन