{"_id":"5d2197938ebc3e6cfd1883c9","slug":"railways-minister-piyush-goyal-said-govt-plans-rs-50-lakh-cr-investment-in-railways-by-2030","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की 2030 तक रेलवे में 50 लाख करोड़ रुपये निवेश पर नजर : गोयल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सरकार की 2030 तक रेलवे में 50 लाख करोड़ रुपये निवेश पर नजर : गोयल
Sun, 07 Jul 2019 12:26 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: अजय सिंह
Updated Sun, 07 Jul 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
रेल मंत्री पीयूष गोयल
- फोटो : पीटीआई
देश की रेल प्रणाली को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए सरकार की नजर 2030 तक रेलवे में 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश पर है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को यह बात कही।
विज्ञापन
गोयल ने कहा कि पिछले 65 साल में पर्याप्त निवेश नहीं किए जाने से देश में रेलवे के बुनियादी ढांचे में बमुश्किल 30 प्रतिशत की ही वृद्धि हुई है।
शुक्रवार को पेश आम बजट 2019-20 पर अपनी टिप्पणी में गोयल ने कहा, ‘सरकार की 2030 तक रेलवे में 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश की परिकल्पना है, ताकि इसे दुनिया की सर्वश्रेष्ठ रेलवे प्रणाली बनाया जा सके। इसमें यात्रियों की सुरक्षा, नेटवर्क का विस्तार और मालभाड़ा में हिस्सेदारी बढ़ाना शामिल है।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘पिछले 65 साल में रेलवे में निवेश कम रहा जिसके चलते इसके बुनियादी ढांचे में मात्र 30 प्रतिशत की ही वृद्धि हुई जबकि इस पर माल और यात्रियों के बोझ में 1500 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।’ इसके वजह से यात्रियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
वह यहां भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरूआत पर आयोजित कार्यक्रम से अलग संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। गोयल ने घोषणा की मुंबई से गोवा होते हुए मंगलुरू तक जाने वाले कोंकण रेल निगम के पूरे मार्ग का अगले डेढ़ साल में विद्युतीकरण किया जाएगा।