फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways canceled the tender due to benefit to China

थर्मल कैमरे: रेलटेल अब मंगा रहा है खुले आवेदन, चीन को लाभ होने से रेलवे ने रद्द किया टेंडर

Thu, 02 Jul 2020 07:16 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: अवधेश कुमार Updated Thu, 02 Jul 2020 07:16 AM IST
विज्ञापन
Railways canceled the tender due to benefit to China
indian railway - फोटो : पीटीआई
थर्मल कैमरा खरीद का टेंडर रद्द करने के मामले में रेलवे ने चीनी कंपनियों को लाभ होने का अंदेशा जताया है। सूत्रों ने बताया कि जब ज्यादातर भारतीय विक्रेताओं ने रेलटेल को पत्र लिखकर चिंता जताई कि कैमरे के लिए जो विशेषता निर्धारित की गई है, उससे चीन की कंपनी हिकविजन को फायदा होता। हिकविजन दुनिया की सबसे बड़ी वीडियो सर्विलांस कंपनी है और मौजूदा भारतीय सीसीटीवी मार्केट पर उसका कब्जा है।
विज्ञापन


रेलवे के सार्वजनिक उपक्रम रेलटेल ने पिछले महीने 800 निगरानी वाले थर्मल कैमरों के लिए निविदा जारी की थी। इससे शरीर का तापमान पता लगाने के अलावा यह भी पता किया जा सकता था कि व्यक्ति ने मास्क पहना हुआ है या नहीं। रेलटेल के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है कि रेलवे ने पैनल में शामिल कारोबारी सहयोगियों से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) आवेदन मांगे हैं। इसके अलाव अन्य विक्रेताओं से भी आवेदन मांगे गए थे। उन्होंने कहा, बड़े पैमाने पर आवेदन मिलने के बाद हमने ईओआई को रद्द कर दिया। अब हम खुला आवेदन मंगा रहे हैं।
विज्ञापन


चीनी कंपनियों से करार रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका

चीन के साथ भारत की व्यापार नीतियों को सार्वजनिक करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। याचिका में चीनी कंपनियों के साथ हुए करारों को रद्द करने का निर्देश देने की मांग की गई है। याचिका में केंद्र के अलावा महाराष्ट्र और गुजरात सरकार को प्रतिवादी बनाया गया है। जम्मू की वकील सुप्रिया पंडित की याचिका में चीन और अदानी समूह की कंपनियों के बीच एक एमओयू का जिक्र भी किया गया है। याचिका में कहा गया कि कुछ राज्य सरकारें और निजी कंपनियां चीन की कंपनियों के साथ करार कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed