{"_id":"570198c04f1c1b2729c8152a","slug":"railway-workers-stopped-shatabdi-expres","type":"story","status":"publish","title_hn":"गतिमान एक्सप्रेस में आगरा मंडल के कर्मचारियों को जिम्मेदारी नहीं, शताब्दी रोकी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गतिमान एक्सप्रेस में आगरा मंडल के कर्मचारियों को जिम्मेदारी नहीं, शताब्दी रोकी
ब्यूरो/अमर उजाला, अागरा
Updated Mon, 04 Apr 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
shatabdi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गतिमान एक्सप्रेस के संचालन में आगरा मंडल के कर्मचारियों को कोई जिम्मेदारी नहीं दिए जाने से उनमें भारी गुस्सा है। रेलवे की दोनों यूनियनों एनसीआरईएस और एनसीआरएमयू के सदस्यों ने रविवार को आगरा कैंट पर शताब्दी एक्सप्रेस को रोककर प्रदर्शन किया। सोमवार शाम तक जवाब नहीं मिलने पर ट्रेनें नहीं चलाने की चेतावनी दी।
आगरा मंडल में तैनात लोको पायलट, गार्ड्स और टिकट चेकिंग स्टाफ किसी को भी गतिमान एक्सप्रेस में ड्यूटी नहीं दी गई है। इससे गुस्साए कर्मचारियों ने सुबह आठ बजे कैंट पर शताब्दी एक्सप्रेस को पांच मिनट तक रोके रखा। अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की।
चेतावनी दी कि अगर सोमवार शाम तक आगरा मंडल के रनिंग स्टाफ को जिम्मेदारी नहीं दी गई तो डीआरएम का घेराव होगा। एके दधीच, राजकुमार, आरडी त्यागी, अभय कुलश्रेष्ठ, राजेंद्र सिंह, उत्तम कुमार, हरिओम भारद्वाज, सुनील नागवंशी, राजेश त्रिपाठी, विमलेश पांडे, पीके शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पैंफ्लेट्स लगवाकर सावधानी बरतने की सलाह
रेल प्रशासन ने मुख्य रेल फाटकों पर पैंफ्लेट्स लगवाए हैं। इसमें कहा गया है कि गतिमान पांच सेकेंड में 220 मीटर की दूरी तय करती है। ट्रेन के आने के समय में लोग रेल लाइन के निकट नहीं आएं। रेल लाइन पार करते समय सावधानी बरतें। वहीं ट्रेन में अप और डाउन में 15 फीसदी सीटें आरक्षित हो चुकी हैं। ट्रेन में एसी चेयर कार का किराया 750 रुपये और एग्जीक्यूटिव एसी का किराया 1500 रुपये है।