{"_id":"5776fd684f1c1bd42c79b50f","slug":"railway-to-provide-general-ticket-in-5-minutes","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण कृप्या ध्यान दें, अब 15 मिनट में मिलेगा रिजर्वेशन टिकट!","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यात्रीगण कृप्या ध्यान दें, अब 15 मिनट में मिलेगा रिजर्वेशन टिकट!
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 02 Jul 2016 12:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल मंत्रालय अपने मुसाफिरों को बड़ी राहत देने जा रहा है। आने वाले समय में रेलवे काउंटर से जनरल टिकट सिर्फ पांच मिनट व रिजर्वेशन टिकट पंद्रह मिनट के भीतर मिलेगा। रेलवे के सभी जोन को इस दिशा में काम करने का निर्देश मंत्रालय से भेज दिया गया है।
विज्ञापन
जोन स्तर पर रेलवे की इस महत्वाकांक्षी योजना को हकीकत में बदलेगी। दरअसल, रेल मंत्रालय सिटीजन चार्टर लागू करने की दिशा में काम कर रहा है। इसके तहत पूरे रेलवे नेटवर्क पर मुसाफिरों को तयशुदा वक्त में सेवायें मिलेंगी। इसकी जिम्मेदारी रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी पर होगी।
विज्ञापन
चार्टर के तहत रेलवे की पहली प्राथमिकता टिकट काउंटर पर मुसाफिरों को राहत दिलाने की है। इसके तहत तय किया गया है कि जनरल टिकट लेने में पांच मिनट व रिजर्वेशन टिकट पंद्रह मिनट में दे दिया जाये। काउंटर पर लाइन उतनी ही लंबी रहेगी, जिससे आखिरी व्यक्ति पांच या पंद्रह मिनट में काउंटर छोड़ दे। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एके मित्तल ने बताया कि सभी जोन का इसका निर्देश दे दिया गया है।
काउंटर पर जल्द ही समयबद्ध सेवाओं की सूची भी लग जायेगी। टिकट सिस्टम की वरिष्ठ अधिकारी निगरानी रखेंगे। भीड़ बढ़ने पर जरूरत के हिसाब से नये काउंटर खुल जायेंगे। योजना पांच और पंद्रह मिनट की टाइमलाइन पाने की है। उन्होंने माना कि शुरुआती चरण समय थोड़ा ज्यादा रखा जाये, लेकिन धीरे-धीरे तयशुदा समय में टिकट मिलने लगेगा।
काउंटर पर जल्द ही समयबद्ध सेवाओं की सूची भी लग जायेगी। टिकट सिस्टम की वरिष्ठ अधिकारी निगरानी रखेंगे। भीड़ बढ़ने पर जरूरत के हिसाब से नये काउंटर खुल जायेंगे। योजना पांच और पंद्रह मिनट की टाइमलाइन पाने की है। उन्होंने माना कि शुरुआती चरण समय थोड़ा ज्यादा रखा जाये, लेकिन धीरे-धीरे तयशुदा समय में टिकट मिलने लगेगा।