फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway reaching Tawang will be befitting reply to China says Arunachal CM

अरुणाचल के तवांग जिले तक पहुंची रेलवे लाइन, सीएम खांडू ने कहा- इससे चीन को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब

Sun, 22 Sep 2019 11:27 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 22 Sep 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
Railway reaching Tawang will be befitting reply to China says Arunachal CM
पेमा खांडू

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा है कि रेलवे लाइन के तवांग पहुंचने से चीन को मुहतोड़ जवाब मिलेगा। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री, सुरेश अंगड़ी ने मंत्रालय और रेलवे के अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री पेमा खांडू से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान, अरुणाचल प्रदेश में चल रही और प्रस्तावित रेलवे लाइनों को फास्ट ट्रैक करने पर दोनों के बीच चर्चा हुई।

विज्ञापन


खांडू ने जोर देकर कहा कि प्राकृतिक संसाधनों से संपन्न इस राज्य के लिए कनेक्टिविटी ही एकमात्र अड़चन है। उन्होंने राज्य में रेलवे कनेक्टिविटी प्रदान करने में मंत्रालय से विशेष ध्यान देने की मांग की है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश, विशेष रुप से तवांग जिला, जो सबसे ज्यादा विवादित है। रेलवे द्वारा यहां लाइन बिछाने के बाद चीन को यह एक मुंहतोड़ जवाब होगा। साथ ही उन्होंने मंत्रालय से सेला टनल पर काम में तेजी लाने के लिए आग्रह किया है, जो तवांग जिले से भालुकपोंग तक जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नाहरलागुन और गुवाहाटी के बीच शुरू की गई शताब्दी एक्सप्रेस के बारे में बात करते हुए, खांडू ने कहा कि यात्रियों में इसके लिए सबसे अधिक मांग है। हालांकि, उन्होंने नाहरलागुन से ट्रेन के प्रस्थान समय को बदलने की आवश्यकता पर जोर दिया।


उन्होंने कहा कि यात्रियों की मांग के आधार पर, हम मंत्रालय से अनुरोध करेंगे कि वह नाहरलागुन से प्रस्थान समय को लगभग दो घंटे कम करे। यह वर्तमान में सुबह 5 बजे रवाना होती है, जो ईटानगर और आसपास के यात्रियों के लिए बहुत जल्दी समय है। इस ट्रेन का समय सात बजे सुबह किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed