फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway minister ask Weddings taking place, airport-train full, then where is recession

खूब हो रहीं शादियां, एयरपोर्ट-ट्रेन भी फुल, फिर कहां है मंदी : रेल राज्यमंत्री

Fri, 15 Nov 2019 10:58 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Fri, 15 Nov 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
Railway minister ask Weddings taking place, airport-train full, then where is recession
सुरेश अंगड़ी - फोटो : Social Media
केंद्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी ने शुक्रवार को देश की अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष की आलोचना को एक अजीबोगरीब तर्क से खारिज करने की कोशिश की। उन्होंने कहा, ' एयरपोर्ट और ट्रेन फुल हैं। लोग शादी कर रहे हैं। ये बातें देश की अर्थव्यवस्था के ‘सही गति’ पर होने का इशारा दे रही हैं।'
विज्ञापन


रेल राज्यमंत्री अंगड़ी ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में हर तीसरे साल मंदी आती है और फिर गति पकड़ लेती है। भारतीय अर्थव्यवस्था भी जल्द ही गति पकड़ लेगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इसका सहारा लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इमेज को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में भारत ‘दुनिया का मेन्युफेक्चरिंग हब’ बन जाएगा। केंद्र सरकार की तरफ से मंदी के मुद्दे पर अजीब तर्क देने का यह पहला मामला नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंगड़ी से पहले केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद भी ऐसा ही बयान दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि फिल्में करोड़ों का कारोबार कर रही हैं, फिर देश में मंदी कैसे कही जा सकती है। हालांकि प्रसाद ने आलोचना के बाद अपने बयान को वापस ले लिया था।


बता दें कि विपक्षी दल और खासतौर पर कांग्रेस लगातार देश की अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर केंद्र सरकार की आलोचना कर रही हैं। इन दलों ने सोमवार से शुरू होने जा रहे संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान इस मुद्दे को जोरशोर से उठाने की योजना बनाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed