{"_id":"59ff633f4f1c1bd0538bb60b","slug":"railway-employees-attendance-will-be-linked-to-aadhaar-card-from-new-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल में आधार से जुड़ेगी रेल कर्मचारियों की अटेंडेंस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नए साल में आधार से जुड़ेगी रेल कर्मचारियों की अटेंडेंस
एजेंसी नई दिल्ली
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
आधारित बायोमीट्रिक अटेंडेंस प्रणाली
- फोटो : AFP FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल मंत्रालय देर से आने वाले अपने अधिकारियों पर नजर रखने के लिए सभी ‘जोन’ और ‘डिवीजन’ में अगले साल 31 जनवरी तक ‘आधार’ आधारित बायोमीट्रिक उपस्थिति प्रणाली लगाएगी। रेल बोर्ड ने तीन नवंबर को सभी जोन को इस सिलसिले में एक पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
आदेश के मुताबिक बायोमीट्रिक उपस्थिति प्रणाली सबसे पहले सभी डिवीजन, जोन, मेट्रो रेल कोलकाता, रेल वर्कशॉप, फैक्ट्रीज और उत्पादन इकाइयों में 30 नवंबर तक लगाई जाएगी। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि योजना का उद्देश्य काम पर देर से आने वाले या नहीं आने वालों पर नजर रखना है।
विज्ञापन
पढ़ें- रेलवे कर्मचारियों को अब तभी मिलेगी सैलरी, जब बायोमेट्रिक मशीन पर लगाएंगे अंगूठा
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा, ‘31 जनवरी 2018 तक रेल जोनों और डिवीजनों पर बायोमीट्रिक उपस्थिति प्रणाली लग जाने के बाद इस समस्या का हल हो सकता है। दूसरे चरण में लोक उपक्रमों सहित संबद्ध एवं अधीनस्थ कार्यालय में 31 जनवरी 2018 तक रेलवे के सभी कार्यालयों में इसे लागू किया जाएगा। फिलहाल यह प्रणाली रेलवे बोर्ड और कुछ जोनल मुख्यालयों में लगी हुई है।