फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway changed the rules, passengers will now be able to see the reservation chart at these times

Indian Railways: यात्रीगण ध्यान दें...रेलवे ने बदला नियम, यात्री अब इन समय पर देख सकेंगे रिजर्वेशन चार्ट

Thu, 03 Jul 2025 09:58 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 03 Jul 2025 09:58 PM IST
सार

रेलवे ने रिजर्वेशन चार्ट बनने के नियमों में भी बड़ा परिवर्तन कर दिया है। रेलवे के नए नियमों के मुताबिक, अब यात्रियों को एक दिन पहले ही पता चल जाएगा कि उनका टिकट कंफर्म हुआ या नहीं।

विज्ञापन
Railway changed the rules, passengers will now be able to see the reservation chart at these times
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते यात्री। - फोटो : संवाद

विस्तार

यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे लगातार अपने नियमों को बदल रहा है। इसी कड़ी में रेलवे ने रिजर्वेशन चार्ट बनने के नियमों में भी बड़ा परिवर्तन कर दिया है। रेलवे के नए नियमों के मुताबिक, अब यात्रियों को एक दिन पहले ही पता चल जाएगा कि उनका टिकट कंफर्म हुआ या नहीं।

विज्ञापन


ये है नया समय
रेलवे बोर्ड के निर्देशों के अनुसार, अब ट्रेन के प्रस्थान समय के अनुसार चार्टिंग के नियम इस प्रकार होंगे। अब सुबह 5:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रवाना होने वाली ट्रेनें का पहला आरक्षण चार्ट पिछली रात 9:00 बजे (21:00) तक तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


जबकि दोपहर 2:00 बजे से रात 11:59 बजे और रात 12:00 से सुबह 5:00 बजे तक जाने वाली ट्रेन का पहला आरक्षण चार्ट ट्रेन छूटने से कम से कम 8 घंटे पहले तैयार किया जाएगा। इससे पहले रेलवे की तरफ से बताया गया था कि सुबह 9 बजे तक रवाना होने वाली ट्रेनों के चार्ट पिछली रात 9 बजे तक बना लिए जाएं।अब इस नियम की समीक्षा के बाद इसे और स्पष्ट व विस्तृत कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि रेलवे ने सेकंड चार्ट की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह अभी के मौजूदा नियमों के अनुसार जारी रहेगा ताकि अधिकतम करंट बुकिंग को बढ़ावा मिल सके। नए निर्देश रिमोट चार्टिंग लोकेशन पर भी लागू होंगे। रेलवे का कहना है कि, नई चार्ट बुकिंग से यात्रियों को सीट का स्टेटस पहले ही क्लियर हो जाएगा जिससे वेट लिस्ट या आरएससी वाले यात्रियों को समय रहते यात्रा की योजना बनाने में सुविधा होगी। जबकि अधिक सीटों की उपलब्धता करंट बुकिंग में बढ़ेगी। रात में सफर करने वालों को पहले चार्ट मिल जाने से ट्रैवल की पुख्ता तैयारी हो सकेगी। ट्रेनों में बेहतर सीट अलॉटमेंट संभव होगा जिससे अंतिम समय की गड़बड़ियों से बचा जा सकेगा।


ये भी पढ़ें: यूपी कैबिनेट: हर साल प्रदेश के एक लाख युवाओं को नौकरी देगी सरकार, जुड़ेंगे आगरा और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे

दरअसल,रेलवे ने यह बदलाव यात्रियों को बेहतर कस्टमर एक्सपीरियंस, अधिकतम सीट यूटिलाइजेशन और डिजिटल चार्टिंग सिस्टम के तहत ट्रेनों की समय से चार्टिंग के लिए किया है। इससे करंट बुकिंग से मिलने वाला रेवेन्यू भी बढ़ेगा और यात्रियों को यात्रा शुरू होने से पहले ही अपने टिकट स्टेटस की जानकारी मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed