{"_id":"5abd79f44f1c1bd6618b465c","slug":"railway-announces-20-thousand-additional-vacancies","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल मंत्री ने किया ट्वीटः नौकरी के लिए 20 हजार अतिरिक्त रिक्तियों की घोषणा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रेल मंत्री ने किया ट्वीटः नौकरी के लिए 20 हजार अतिरिक्त रिक्तियों की घोषणा
एजेंसी नई दिल्ली
Updated Fri, 30 Mar 2018 05:12 AM IST
विज्ञापन
रेलमंत्री पीयूष गोयल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे जल्द ही 20 हजार अतिरिक्त लोगों की रिक्त पदों पर भर्तियां करेगा। यह जानकारी रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार ट्वीट कर दी। इससे पहले रेलवे ने 90 हजार रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इस तरह कुल रिक्तियों की संख्या बढ़कर 1.10 लाख हो गई है। केंद्रीय मंत्री ने ट्विटर पर लिखा, ‘युवाओं के लिए रेलवे में 1.10 लाख नौकरियां: दुनिया का सबसे बड़ा भर्ती अभियान हुआ और बड़ा।’
अधिकारियों ने बताया कि रेलवे में विभिन्न पदों के लिए दो करोड़ से अधिक उम्मीदवार आवेदन कर चुके हैं। रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) और रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) में 9000 रिक्तियां हैं। अधिकारियों ने बताया कि रेलवे पुलिस, लोको चालक और तकनीशियनों के लिए ऑनलाइन परीक्षा होगी। रेलवे पहले ही ग्रुप सी (सहायक लोको पायलट और तकनीकी पदों 26,502 पद) और ग्रुप डी (62907 पद) के लिए अधिसूचना जारी और आवेदन आमंत्रित कर चुका है। इन पदों के लिए 31 मार्च 2018 को रात्रि 23.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आरपीएफ और आरपीएसएफ के लिए अधिसूचना मई 2018 में जारी की जाएगी।