Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   One in Six Indians Above 50 Suffer from Multiple Chronic Diseases, Study Reveals

अध्ययन में खुलासा: 50 उम्र पार करते ही बढ़ रहा बीमारियों का बोझ, छह में से एक शख्स दो से ज्यादा रोग से परेशान

Himanshu Mishra हिमांशु अरविंद मिश्र
Updated Sat, 21 Nov 2026 05:00 AM IST
सार

देश में 50 साल से अधिक उम्र के हर छह में से एक व्यक्ति को दो या उससे ज्यादा पुरानी बीमारियां हैं। छह राज्यों के 6,719 लोगों पर हुए अध्ययन में हाई ब्लड प्रेशर और गठिया सबसे आम समस्याएं मिलीं।

विज्ञापन
One in Six Indians Above 50 Suffer from Multiple Chronic Diseases, Study Reveals
50 के बाद हर छठा व्यक्ति दो बीमारियों से क्यों परेशान? - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

देश में 50 साल और उससे अधिक उम्र के हर छह में से करीब एक व्यक्ति को दो या उससे ज्यादा पुरानी बीमारियां हैं। छह राज्यों के 6,719 लोगों के स्वास्थ्य आंकड़ों पर आधारित नए अध्ययन में यह तस्वीर सामने आई है। अध्ययन में 17.7 प्रतिशत लोगों में एक से ज्यादा पुरानी बीमारियां पाई गईं। इनमें हाई ब्लड प्रेशर और गठिया सबसे आम स्वास्थ्य समस्याओं के रूप में सामने आए।

विज्ञापन


शोध का आधार विश्व स्वास्थ्य संगठन के एसएजीई इंडिया वेव-3 सर्वेक्षण के आंकड़े हैं। सर्वेक्षण असम, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में किया गया था। शोध में 50 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों को शामिल किया गया।
विज्ञापन


हर तीसरे व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर
अध्ययन के अनुसार, 50 साल से अधिक उम्र के लोगों में हाई ब्लड प्रेशर सबसे आम बीमारी रही। 29 प्रतिशत लोगों में इसकी पहचान हुई। वहीं, 12.9 प्रतिशत लोगों को गठिया की समस्या थी। शोधकर्ताओं ने दो या उससे अधिक पहचानी गई पुरानी बीमारियों को एक साथ मौजूद होने की स्थिति यानी मल्टीमॉर्बिडिटी माना है। इसका मतलब है कि मरीज को केवल एक बीमारी का इलाज नहीं कराना पड़ता। उसे एक साथ कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए जांच, दवाओं और नियमित चिकित्सकीय देखभाल की जरूरत हो सकती है। ऐसी स्थिति में इलाज का तालमेल और दवाओं का सही इस्तेमाल भी महत्वपूर्ण हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक और असम में सबसे ज्यादा, महाराष्ट्र में सबसे कम 
राज्यों के बीच भी बड़ा अंतर दिखा। कर्नाटक में 29.9 फीसदी लोगों को एक से अधिक पुरानी बीमारियां थीं। असम में यह आंकड़ा 27.8 फीसदी और पश्चिम बंगाल में 25.9 फीसदी रहा। राजस्थान में 17.5 फीसदी, उत्तर प्रदेश में 12.6 फीसदी और महाराष्ट्र में 11.5 फीसदी लोगों में मल्टीमॉर्बिडिटी दर्ज की गई।

सिर्फ जीवनशैली नहीं, सामाजिक आर्थिक परिस्थितियां भी जिम्मेदार
शोध के आधार पर विशेषज्ञों का कहना है कि ये बीमारियां सिर्फ धूम्रपान, तंबाकू, शराब, शारीरिक गतिविधि और खानपान जैसे जीवनशैली से जुड़े जोखिमों से जुड़ी नहीं हैं। दूसरे सामाजिक और आर्थिक पहलु भी इसके लिए बड़े जिम्मेदार हैं। उम्र, आर्थिक स्थिति, अनुसूचित जनजाति से जुड़ी सामाजिक स्थिति और राज्य के आधार पर बीमारियों की मौजूदगी में अंतर मिला। मतलब बुजुर्गों की सेहत को समझने के लिए केवल उनकी जीवनशैली देखना पर्याप्त नहीं है। सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियों को भी ध्यान में रखना होगा। बीमारियों के प्रकार पर नजर डालें तो हाई ब्लड प्रेशर सबसे आम समस्या रही।

उम्र का समूह बीमारी औसत
50-59 साल 12.3%
60-69 साल 20.1%
70-79 साल 21.0%
80 साल 22.0%


यहां एक से ज्यादा रोग

राज्य प्रभावित लोगों का प्रतिशत
कर्नाटक 29.9%
असम 27.8%
पश्चिम बंगाल 25.9%
राजस्थान 17.5%


नियमित रूप से जांच व तनाव प्रबंधन जरूरी
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, 50 साल से ज्यादा की उम्र के बाद लोगों को नियमित रूप से ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल (लिपिड प्रोफाइल) और हृदय की जांच कराना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही संतुलित आहार, रोजाना कम से कम 20-30 मिनट की शारीरिक गतिविधि और तनाव प्रबंधन से उम्र संबंधी बीमारियों के खतरे को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed