फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rail Roko: sanyukt kisan morcha appeal to farmers, do not harm any passengers and government property

रेल रोकोः किसान संगठनों की अपील, यात्रियों और सरकारी संपत्ति को न करें कोई नुकसान

Wed, 17 Feb 2021 07:08 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 17 Feb 2021 07:08 PM IST
सार

संयुक्त किसान मोर्चा ने हर गांव से कम से कम 500 किसानों को इस आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया है...

विज्ञापन
Rail Roko: sanyukt kisan morcha appeal to farmers, do not harm any passengers and government property
Farmers - फोटो : Amar Ujala (File)

विस्तार

नए कृषि कानूनों को लेकर किसान संगठन गुरुवार को देशभर में रेल रोको आंदोलन करेंगे। हर राज्य में ये आंदोलन दोपहर 12 बजे से दोपहर चार बजे तक चलेगा। किसान संगठनों ने हर रेलवे ट्रेक पर करीब 500 से ज्यादा किसानों को जुटने का आह्वान किया है।

विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने अमर उजाला से कहा, रेल रोको आंदोलन को लेकर राज्यों के किसान संगठनों को निर्देश दिया है कि ज्यादा से ज्यादा लोग हर जिले के रेलवे ट्रेक पर जुटें। हर गांव से कम से कम 500 किसानों को इस आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



किसान नेताओं का कहना है कि राज्यों के सभी किसान संगठनों से कहा गया है कि सभी किसान रेलवे ट्रेक पर बैठक कर ही प्रदर्शन करें। इस दौरान कोई भी किसान ऐसा काम न करे, जिससे रेलवे और सरकार की संपत्ति को नुकसान पहुंचे। हमने सभी किसानों से अपील की है कि ट्रेन रोकने के दौरान ट्रेन में सवार यात्रियों को किसानों की तरफ से कोई दिक्कत न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए।

किसान नेता राहुल राज ने अमर उजाला को बताया कि हमने सभी किसानों से अपील की है कि अहिंसा और अनुशासन अब तक हमारे किसान आंदोलन का आधार स्तंभ रहा है। इसी का भविष्य में भी पूरी सख्ती से पालन करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed