फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   raid on the house of laddi of uttarakhand

उत्तराखंड: सिंचाई सलाहकार समिति उपाध्यक्ष लाडी के घर छापा

Tue, 22 Mar 2016 05:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मसवासी (रामपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, मसवासी (रामपुर) Updated Tue, 22 Mar 2016 05:10 AM IST
विज्ञापन
raid on the house of laddi of uttarakhand
हरिंदर सिंह लाडी के घर आयकर विभाग का छापा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

उत्तराखंड सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष हरिंदर सिंह लाडी के स्वार के नया गांव स्थित फार्म हाउस पर आयकर विभाग की टीम ने सोमवार को छापेमारी की। आयकर विभाग की कार्रवाई देर शाम तक जारी रही।

विज्ञापन


विभाग के अधिकारी अभी इस बारे में जानकारी नहीं दे रहे हैं कि फार्म हाउस पर क्या-क्या मिला है? आयकर विभाग की कार्रवाई को उत्तराखंड में चल रही राजनीतिक उठा-पटक से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह आयकर विभाग लखनऊ से आई टीम जेके सिंह के नेतृत्व में नया गांव स्थित लाडी के फार्म हाउस पर पहुंच गई। टीम के साथ पीएसी और पुलिस भी थी। आयकर विभाग की टीम ने फार्म हाउस के अंदर जाते ही किसी के आने-जाने पर रोक लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेट पर पुलिस तैनात कर दी गई। सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग की टीम ने उनका लैपटॉप कब्जे में ले लिया और उनके बैंक खातों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। लाडी और उनके परिजनों के बैंक खाते में हुए लेन-देन की जानकारी भी विभाग की टीम जुटा रही है।

क्षेत्र के बड़े काश्तकार हैं लाडी

raid on the house of laddi of uttarakhand
हरिंदर सिंह लाडी के घर आयकर विभाग का छापा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

जानकर बता रहे हैं कि आयकर विभाग की टीम को फार्म हाउस में कुछ कैश भी मिला है, लेकिन इसकी किसी ने पुष्टि नहीं की। शाम लगभग छह बजे टीम सुरक्षा व्यवस्था के बीच वापस हो गई। टीम ने मीडिया से दूरी बनाते हुए कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। सूत्रों के मुताबिक लाडी परिवार फार्म हाउस में मौजूद नहीं था।

गौरतलब है कि हरिंदर सिंह लाडी क्षेत्र के बड़े काश्तकार हैं। वो कई शिक्षण संस्थाएं भी चलाते हैं। उनको उत्तराखंड के  मुख्यमंत्री हरीश रावत का नजदीकी माना जाता है। उत्तराखंड के साथ-साथ वो यूपी कांग्रेस की राजनीति में भी दखल रखते हैं।

रामपुर के कांग्रेसी नेताओं से भी उनके अच्छे रिश्ते हैं। उनका फार्म हाउस यूपी-उत्तराखंड की सीम पर स्थित है। लाडी के फार्म हाउस पर हुई आयकर विभाग की छापेमारी को उत्तराखंड की राजनीति में चल रहे उठापटक से जोड़कर देखा जा रहा है। वर्जन

जिस फार्म हाउस पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है वो उनके भाई का है। उन्हें बदनाम करने की साजिश की गई है।
हरेंद्र सिंह लाडी, उपाध्यक्ष
उत्तराखंड सिंचाई सलाहकार समिति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed