फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul vs TRS: Telangana MLC Kavitha asks Is Rahul Gandhi even in India?

Rahul vs TRS: 'कहां हैं राहुल गांधी और क्या वे भारत में ही हैं?', टीआरएस नेता ने केंद्र को भी घेरा

Sun, 17 Jul 2022 06:35 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 17 Jul 2022 06:35 PM IST
सार

कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अगर वह तेलंगाना के सिरकिला आना चाहते हैं, तो उनके पास सीखने के लिए बहुत कुछ है। यहां से सीखकर वे उसे अपने निर्वाचन क्षेत्र में भी प्रयोग कर सकते हैं, लेकिन मैं और पूरा देश सोच रहा है कि वह अभी कहां हैं? 

विज्ञापन
Rahul vs TRS: Telangana MLC Kavitha asks Is Rahul Gandhi even in India?
वायनाड में राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 21 जुलाई को तेलंगाना के सिरसिला यात्रा से पहले रविवार को एमएलसी के कविता ने रविवार को उन पर निशाना साधा है। राहुल गांधी को लेकर टीआरएस नेता के कविता ने कहा कि तेलंगाना से कोई भी सीख सकता है। राहुल गांधी को यहां से काफी कुछ सीखने को मिलेगा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के ठिकाने के बारे में भी जानकारी मांगी। एमएलसी कविता ने कहा कि 'तेलंगाना से कोई भी सीख सकता है। वे यहां से सीख सकते हैं और जा सकते हैं, लेकिन मेरा सवाल है - क्या राहुल जी भारत में  हैं? वह कहां हैं? हम जानना चाहते हैं।'

विज्ञापन


राहुल गांधी पर साधा निशाना
कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अगर वह तेलंगाना के सिरकिला आना चाहते हैं, तो उनके पास सीखने के लिए बहुत कुछ है। यहां से सीखकर वे उसे अपने निर्वाचन क्षेत्र में भी प्रयोग कर सकते हैं, लेकिन मैं और पूरा देश सोच रहा है कि वह अभी कहां हैं? गौरतलब है कि राहुल गांधी का 21 जुलाई को सिरसिला जाने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन


बाढ़ से निपटने के लिए सरकार से मांगा सहयोग
टीआरएस नेता ने इस दौरान केंद्र सरकार भी निशाना साधा। बाढ़ से निपटने के लिए केंद्र सरकार से राहत कोष से धन आवंटित करने को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि तेलंगाना को किसी भी तरह के बाढ़ राहत कोष से आवंटित नहीं किया गया था, जबकि अन्य राज्यों को उनका उचित हिस्सा मिला है। राहत कोष से धन आवंटित करने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार तेलंगाना में आपातकालीन स्थिति पर विचार करे। एमएलसी ने आगे कहा कि किसी भी आपदा के बाद केंद्र और राज्य दोनों की साझा जिम्मेदारी होती है कि संकट की स्थिति से राज्य को बाहर करें। हम ईमानदारी से केंद्र सरकार से स्थिति का संज्ञान लेने और मदद करने का आग्रह करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी ने पीएम को लिखा था पत्र
गौरतलब है कि तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर तेलंगाना बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का आग्रह किया था। साथ ही राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की तैनाती, किसानों और मृतकों के परिजनों को वित्तीय मुआवजा देने का अनुरोध किया था। इस पत्र में उन्होंने बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और निर्माण के लिए 2,000 करोड़ रुपये का तत्काल राहत पैकेज दिए जाने की भी मांग की थी। 

गौरतलब है कि राज्य में पिछले कई दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। जिसके कारण गोदावरी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को भद्राचलम में गोदावरी का जल तीसरे चेतावनी स्तर तक पहुंच गया था। 


केसीआर ने किया भद्राचलम का दौरा
तेलंगाना में बाढ़ की स्थिति के बीच रविवार को राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करने के लिए भद्राचलम का दौरा किया। जानकारी के अनुसार, पहले केसीआर, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने और हेलीकॉप्टर  से हवाई सर्वेक्षण करने वाले थे, लेकिन खराब मौसम की स्थिति के कारण वह बस भद्राचलम पहुंचे। वहां उन्होंने बाढ़ की स्थिति के बारे में पूछताछ की। साथ ही स्थानीय लोगों से बातचीत भी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed