फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul to fight case against RSS in Gandhi assasination case

RSS पर लगाए सारे आरोप सही, नहीं मांगूंगा माफी: राहुल गांधी

Thu, 01 Sep 2016 06:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 01 Sep 2016 06:11 PM IST
विज्ञापन
Rahul to fight case against RSS in Gandhi assasination case
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आरएसएस मामले में यू-टर्न लेते हुए सुप्रीम कोर्ट से अपनी याचिका को वापस ले लिया है।

विज्ञापन


इस याचिका में उन्होंने आरएसएस आपराधिक मानहानि से जुड़े मामले को रद्द करने की गुहार लगायी थी।

सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी के वकील कपिल सिब्बल ने गुरुवार को फिर दोहराया है कि वह अपने उस बयान पर कायम हैं कि आरएसएस के लोगों ने ही गांधी जी की हत्या की थी। सिब्बल ने कहा कि वह मुकदमे का सामना करेंगे और सुप्रीम कोर्ट से अपनी अपील वापस ले लेंगे। 

राहुल ने कहा था कि गांधीजी की हत्या में शामिल थे आरएसएस के कुछ लोग

Rahul to fight case against RSS in Gandhi assasination case
rahul gandhi - फोटो : PTI

 गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को महाराष्ट्र के भिवंडी की अदालत में व्यक्तिगत पेशी से छूट देने से इंकार किया है।

इससे पहले राहुल गांधी ने अपने खिलाफ चल रहे आपराधिक मानहानि से जुड़े मामले को रद्द करने की मांग की थी।

24 अगस्त को राहुल गांधी ने कोर्ट को बताया था कि उन्होंने महात्मा गांधी की हत्या के लिए कभी भी आरएसएस को जिम्मेदार नहीं ठहराया, बल्कि केवल इतना कहा था कि ‘इस संगठन में कुछ लोग’इसके लिए जिम्मेदार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed