फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Sonia wrote letter to Uddhav express regret not to come in oath ceremony

उद्धव ठाकरे की शपथ में नहीं पहुंचे सोनिया-राहुल, पत्र लिखकर जताई असमर्थता

Thu, 28 Nov 2019 06:28 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमित कुमार Updated Thu, 28 Nov 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
Rahul Sonia wrote letter to Uddhav express regret not to come in oath ceremony
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी - फोटो : PTI

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने शिव सेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह में आने से असमर्थता जताई है। दोनों नेताओं ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले उद्धव को इस संबंध में पत्र लिखा। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पत्र में कहा, 'मुझे शपथ ग्रहण में नहीं पहुंच पाने का बहुत खेद है।' उन्होंने कहा, 'जब देश में भाजपा की वजह से खतरा मंडरा रहा है, तब असाधारण परिस्थितियों में शिव सेना, एनसीपी और कांग्रेस एक मंच पर आए हैं। राजनीतिक माहौल काफी जहरीला हो गया है और अर्थव्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने आगे लिखा, 'किसानों को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस, शिव सेना और एनसीपी तीनों न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर सहमत हुए हैं। मुझे विश्वास है कि तीनों दल इन घोषणाओं को लागू करने में सफल होगी। महाराष्ट्र की जनता को पारदर्शी, जिम्मेदार गठबंधन की जरूरत है। मुझे भरोसा है कि हम ऐसा करने में सफल रहेंगे।'

इसी तरह राहुल गांधी ने उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा। उन्होंने लिखा, 'शपथ ग्रहण समारोह में बुलाने के लिए आपका बहुत आभार। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के दौरान मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं। मुझे खेद है कि मैं इस कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाउंगा।'

मनमोहन सिंह भी नहीं आए

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी पत्र लिखकर उद्धव ठाकरे को अपनी शुभकामनाएं भेजीं। उन्होंने कहा, 'मुझे यह जानकार काफी खुशी हो रही है कि आप महाराष्ट्र के 19वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले रहे हैं। यह एक ऐतिहासिक कार्यक्रम है और मैं आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना करता हूं।'
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed