राहुल गांधी ने ट्विटर पर शेयर की ये फोटो तो खूब बना मजाक
नोटबंदी पर सरकार और आरबीआई के बदलते नियमों को लेकर राहुल गांधी लगातार चुटकी लेते रहे हैं। अब 5000 से ज्यादा रकम के पुराने नोट बैंक में जमा न कराने के आरबीआई के सर्कुलर को वापस लेने के कदम पर भी राहुल गांधी ने प्रकिया दी है।
आरबीआई के इस यूटर्न के बाद नोटबंदी के फैसले की खिलाफत कर रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का एक ट्वीट ट्विटर पर ट्रोल कर रहा है। ऑफिस ऑफ आरजी की तरफ से एक सड़क पर लगे सिग्नल की फोटो शेयर की गई है।
इस फोटो के नीचे कैप्शन लिखा है "नोटबंदी के बाद सरकार के ऑर्डर्स"। इस तस्वीर के जरिए राहुल ये बताना चाह रहे हैं कि नोटबंदी के बाद लोगों की हालत इस अजब-गजब ट्रैफिक सिग्नल के जैसी हो गई है।
ये फोटो सोशल साइट्स पर खूब हो रही है शेयर
राहुल ने इस सांकेतिक तस्वीर के जरिए संदेश देना चाहा है कि नोटबंदी के फैसले के बाद लोगों को समझ ही नहीं आ रहा है कि आखिर वो किस ओर जाएं। राहुल का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहा है।
बुधवार को ट्वीट की गई इस फोटो पर ट्विटर यूजर्स ने अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। ऑफिस ऑफ आरजी की ये फोटो सोशल मीडिया साइट्स पर खूब शेयर हो रही है। इस ट्वीट पर एक ट्विटर यूजर ने लिखा "भाई थोड़ा सा तो गैप रखते अपने और मेरे अकांउट में। वहीं एक यूजर ने लिखा है कि " कैसे-कैसे दिन देखने को मिल रहे हैं"।
इससे पहले मंगलवार को राहुल गांधी ने आरबीआई की बदलते नियमों की तुलना प्रधानमंत्री के कपड़ों से कर दी थी। आपको बता दें कि आरबीआई के अपने फैसले पर यूटर्न के बाद अब बैंकों में 5000 से ज्यादा के पुराने नोट जमा कराए जा सकते हैं। इतना ही नहीं, 5 हजार से ज्यादा के पुराने नोट कई बार जमा किए जा सकते हैं। इससे पहले सरकार ने 5000 से ज्यादा पुराने नोटों में रकम जमा करने पर प्रतिबंध लगाया था।