मोदी सरकार को घेरने की तैयारी, राहुल गांधी आज देश की अर्थव्यवस्था को लेकर जारी करेंगे वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल गांधी ने 31 अगस्त को देश की अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर वीडियो जारी कर मोदी सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है। इस वीडियो के माध्यम से राहुल गांधी देश को बताएंगे कि आखिर कैसे मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
Watch my video series on how the Modi Govt has destroyed Indian economy.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 30, 2020
First video tomorrow at 10am on all my social media channels.
देखिए मेरी वीडियो श्रृंखला कि मोदी सरकार ने भारतीय अर्थव्यवस्था को कैसे नष्ट किया।
मेरे सभी सोशल मीडिया चैनलों पर पहला वीडियो कल सुबह 10 बजे। pic.twitter.com/AZBhObLxop
बता दें कि राहुल गांधी इससे पहले भी कई वीडियो जारी कर चुके हैं। इस कोरोना काल में सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज उठाते हुए वे लोगों से संपर्क कर रहे हैं। वीडियो सीरीज के द्वारा राहुल गांधी अलग-अलग प्रांत के लोगों से बात करते हैं और समस्याओं के समाधान पर विचार करते हैं।