फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul gandhi urge govt to help stranded fishermen in gujarat who are confined in their fishing trawlers

राहुल गांधी ने सरकार से गुजरात में फंसे मछुआरों की मदद का किया आग्रह

Sat, 25 Apr 2020 01:32 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 25 Apr 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
Rahul gandhi urge govt to help stranded fishermen in gujarat who are confined in their fishing trawlers
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लॉकडाउन के चलते गुजरात में फंसे आंध्र प्रदेश के सैकड़ों मछुआरों की स्थिति को लेकर चिंता प्रकट करते हुए शनिवार को सरकार से आग्रह किया कि वह इन लोगों की मदद करे। उन्होंने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्वीट किया कि इन मछुआरों के पास पर्याप्त खाना और पानी नहीं है।

विज्ञापन


गांधी ने कहा, 'आंध्र प्रदेश के छह हजार से अधिक मछुआरे पिछले एक महीने से गुजरात में फंसे हैं। उन्हें उनकी नौकाओं पर रखा गया है जहां साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं है और उनके लिए सीमित खाना और पानी है।' उन्होंने कहा, 'मैं सरकार से अपील करता हूं कि हमारे इन मछुआरे भाइयों को राहत शिविरों में भेजा जाए और उनकी देखभाल सुनिश्चित की जाए।'
विज्ञापन


ये मछुआरे लॉकडाउन के बाद से ही नाव पर फंसे हुए हैं। सभी आंध्र प्रदेश के विजयानगरम और श्रीकुला जिलों में स्थित अलग-अलग गांवों से ताल्लुक रखते हैं। अपनी नावों में फंसे इन मछुआरों ने वीडियो जारी करके कहा है कि उनके पास खाने का पर्याप्त सामान नहीं हैं और उन्हें तनख्वाह भी नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग 6,000 मछुआरों को खराब स्वस्छता व्यवस्था में रहना पड़ रहा है। उनका कहना है कि सरकार ने अभी तक उन्हें राज्य द्वारा संचालित आश्रय गृहों में शिफ्ट नहीं किया है। यहां हमारे पास मूलभूत सुविधाएं तक नहीं हैं। अभी तक हमारे दो साथियों की मौत हो चुकी है।


आंध्र सरकार ने दी प्रतिक्रिया
वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए आंध्र प्रदेश सरकार का कहना है कि वह मामले को देख रही है और मछुआरों की मदद करेगी। बुधवार को सरकार ने सभी छह हजार मछुआरों को दो-दो हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का फैसला किया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान जारी करके कहा वाईएस जगमोहन रेड्डी ने अपने गुजरात के समकक्ष विजय रुपाणी से बात की और उन्हें फंसे हुए मछुआरों को खाना और अन्य सुविधाएं देने का आग्रह किया। वहीं गुजरात सरकार का कहना है कि वह मछुआरों की अच्छी देखभाल कर रही है और वह राज्य में मछली पकड़ने की गतिविधि जारी रख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed