फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi tweet regarding pm care fund ventilator and prime minister modi criticize him

राहुल गांधी का तंज: पीएम केयर्स के वेंटिलेटर और मोदी के बीच काफी समानताएं, दोनों अपने काम करने में फेल

Mon, 17 May 2021 03:17 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ल Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 17 May 2021 03:17 PM IST
सार

राहुल गांधी ने पीएम केयर्स के वेंटिलेटर और प्रधानमंत्री मोदी को लेकर एक बार फिर तंज कसा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर दोनों में काफी समानताएं बताई हैं।

विज्ञापन
rahul gandhi tweet regarding pm care fund ventilator and prime minister modi criticize him
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश में कोहराम मचा दिया है। दूसरी लहर के दौरान हालात सबसे ज्यादा तब खराब हुए, जब अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी और सबसे अहम ऑक्सीजन की कमी होने लगी। दूसरी लहर के दौरान देश कई ऐसे मामलों का साक्ष्य हुआ, जो इससे पहले कभी नहीं हुआ था।

विज्ञापन


यही वजह रही कि दूसरी लहर के दौरान केंद्र सरकार की चारों तरफ से आलोचना हो रही है। विपक्ष से लेकर जनता तक केंद्र सरकार की आलोचना कर रही है। इसी सिलसिले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी और पीएम केयर्स फंड पर तंज कसा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम केयर्स फंड के तहत जारी किए गए वेंटिलेटर्स के काम ना करने की खबरों पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि पीएम मोदी और पीएम केयर के वेंटिलेटरों के बीच समानताएं हैं। उन्होंने आगेे लिखा कि दोनों का बहुत ज्यादा झूठा प्रचार, अपना काम करने में पूरी तरह से फेल और जरूरत के समय दोनों को ढूंढना मुश्किल है। 

बता दें कि देश में कई राज्यों को पीएम केयर्स फंड के तहत वेंटिलेटर दिए गए थे। इन वेंटिलेटर के खराब होने और ना चलने की खबरें सामने आई थीं। इन गड़बड़ी वाले वेंटिलेटरों को लेकर अस्पताल प्रशासन से लेकर डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि पीएम केयर्स फंड के तहत मिले वेंटिलेटर पूरी तरह से काम नहीं कर रहे थे। कई ऐसी खबरें सामने आई कि इन वेंटिलेटर में ना तो ऑक्सीजन का फ्लो आता था और ना ही प्रेशर बनता था। यहां तक कि कभी कभी ये वेंटिलेटर चलते-चलते बंद हो जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed