{"_id":"5d10f5d88ebc3e133f2c40c6","slug":"rahul-gandhi-to-meet-congress-leaders-of-those-states-where-assembly-elections-are-coming","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी राज्यों के नेताओं से मुलाकात करेंगे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कार्यक्रम तय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चुनावी राज्यों के नेताओं से मुलाकात करेंगे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कार्यक्रम तय
Mon, 24 Jun 2019 09:40 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Mon, 24 Jun 2019 09:40 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पद पर बने रहेंगे या छोड़ेंगे इस असमंजस के बीच उनकी मुलाकात उन राज्यों के नेताओं से होनी है जहां जल्द विधानसभा चुनाव होने हैं। राहुल ने इन राज्यों के नेताओं के साथ मुलाकात के लिए अलग-अलग दिन तय किए हैं। तय कार्यक्रम के मुताबिक 26 जून को महाराष्ट्र, 27 को हरियाणा और 28 को दिल्ली के नेताओं के साथ राहुल की मुलाकात होनी है।
विज्ञापन
चुनावी राज्य हरियाणा के नेताओं के साथ 27 जून को मुलाकात करेंगे। मुलाकात के लिए राज्य के सभी नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है। लोकसभा चुनाव की समीक्षा को लेकर दिल्ली में आपसी हंगामे के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि कांग्रेस अध्यक्ष इसमें हस्तक्षेप करेंगे।
विज्ञापन
ऐसे में राहुल गांधी के साथ ये बैठक अति महत्वपूर्ण होगी। प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर को बदले जाने की मांग भी काफी समय से उठ रही है और राज्य में मुख्यमंत्री का चेहरा पेश करके चुनाव लड़ने की मांग भी हुड्डा समर्थक करते रहे हैं। दिल्ली में भी एक बार फिर नेताओं के बीच खींचतान जारी है और नेतृत्व को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन