फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul gandhi targets Modi government, says - Build bridges not walls kisan andolan

'प्रधानमंत्री जी, अपने किसानों से ही युद्ध?' प्रियंका का हमला, राहुल ने कहा- पुल बनाइए दीवार नहीं

Tue, 02 Feb 2021 11:36 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 02 Feb 2021 11:36 AM IST
विज्ञापन
Rahul gandhi targets Modi government, says - Build bridges not walls kisan andolan
किसानों को रोकने के लिए बनाई गई दीवार - फोटो : ANI

नए कृषि कानूनों को लेकर देश की राजधानी में दो माह से किसान आंदोलन जारी है। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसान ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा के बाद सख्ती बढ़ी है। दिल्ली के सिंघु, टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस लगातार सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाती जा रही है। यहां कटीली तारों से बैरिकेडिंग की गई, कंक्रीट से दीवार बनाई गई, नुकीले सरिए जमीन में  गाड़ दिए गए हैं ताकि किसान और उनके ट्रैक्टर दिल्ली में प्रवेश न कर सकें। इसकी तस्वीरें सामने आने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, , 'भारत सरकार, आप पुल बनाइए दीवार नहीं। राहुल गांधी के ट्वीट करने के कुछ देर बाद ही प्रियंका गांधी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने किसानों को रोकने के लिए की गई बैरिकेडिंग का एक वीडियो शेयर करते हमला बोला। प्रियंका ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ''प्रधानमंत्री जी, अपने किसानों से ही युद्ध?''
विज्ञापन
विज्ञापन

 


हरियाणा-दिल्ली सीमा पर कड़े इंतजाम
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुई हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस ने हरियाणा-दिल्ली सीमा पर कड़े इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं। एक दिन पहले जहां दिल्ली पुलिस ने झाड़ोदा बॉर्डर पर कंक्रीट की तीन फुट चौड़ी और चार फुट ऊंची दीवार बनाई थी। वहीं, अब टीकरी बॉर्डर पर सुरक्षा के लिहाज से सड़क पर नुकीले सरिये ठोंक दिए हैं। दिल्ली पुलिस ने यह इंतजाम रविवार की रात किए। सीमाओं के बंद होने के बाद बहादुरगढ़ से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

चार लेयर की बैरिकेडिंग की

किसान आंदोलन के चलते झाड़ोदा बॉर्डर लगातार छठे दिन भी बंद रहा। यहां पर दिल्ली पुलिस की ओर से रेती-रोड़ी व मिट्टी से भरे ट्रकों को बैरिकेड के स्थान पर खड़ा किया गया है। यहां पर चार लेयर की बैरिकेडिंग की गई है। पहली लेयर में लोहे के बैरिकेड, दूसरी लेयर में सीमेंट के जर्सी बैरियर में रोड़ी भरकर लगाया गया है। वहीं तीसरी लेयर में कंक्रीट की तीन फुट चौड़ी और चार फुट ऊंची दीवार बनाई गई है। इसके बाद, चौथी लेयर में ट्रकों में मिट्टी भरकर उन्हें खड़ा किया गया है। इसके बाद दिल्ली पुलिस व सुरक्षा बलों के जवानों के अलावा महिलाएं भी तैनात की गई हैं। इतना ही नहीं 100 मीटर आगे तीन लेयर की एक और बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यहां भी कड़ी बैरिकेडिंग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed