चीन के दोकलम में घुसने की सैटेलाइट तस्वीरों को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र पर बोला हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चीन सीमा विवाद को लेकर लगातार केंद्र पर लगातार हमला बोल रहे हैं। इस बीच सोमवार को उन्होंने कहा है कि सीमा पर चीन की रणनीतिक तैयारी की हकीकत को मीडिया रणनीति के माध्यम से पर्दा डालकर कम नहीं किया जा सकता।
राहुल गांधी ने कहा, चीनी रणनीति की हकीकत पर पर्दा डालना संभव नहीं
राहुल ने ट्वीट किया, चीन की भू-राजनीतिक रणनीति की हकीकत का मुकाबला पीआर संचालित मीडिया रणनीति से नहीं किया जा सकता है। यही साधारण बात भारत सरकार का संचालन करने वालो की समझ नही आ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने दोकलम क्षेत्र में चीनी सेना के निर्माण कार्य की एक सेटेलाइट तस्वीर भी पोस्ट की है और कहा है कि चीन की यह रणनीति भारत के लिए खतरा है और ठोस रणनीति के बिना इसे कम नही किया जा सकता है।
China’s geopolitical strategy cannot be countered by a PR driven media strategy.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 23, 2020
This simple fact seems to elude the minds of those running GOI.https://t.co/GB89UmatTm
इससे पहले रविवार को राहुल गांधी ने कोरोना से निपटने और लॉकडाउन को लेकर केंद्र सरकार पर रविवार को निशाना साधा और आरोप लगाया कि इसने लाखों लोगों को गरीबी में धकेल दिया, उनके स्वास्थ्य को खतरे में डाल दिया और छात्रों के भविष्य से समझौता किया गया।