{"_id":"618fad5e59c5d1695c5b50fe","slug":"rahul-gandhi-slammed-modi-government-over-manipur-terror-attack-calling-it-incapable-of-protecting-nation","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर हमले पर बोले राहुल गांधी: देश की सुरक्षा करने में असमर्थ है मोदी सरकार, फिर साबित हुआ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मणिपुर हमले पर बोले राहुल गांधी: देश की सुरक्षा करने में असमर्थ है मोदी सरकार, फिर साबित हुआ
Sat, 13 Nov 2021 06:27 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 13 Nov 2021 06:27 PM IST
सार
मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हुए आतंकी हमले को लेकर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस हमले को लेकर मोदी सरकार को निशाने पर लिया और देश की रक्षा करने में असमर्थ करार दिया।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर में असम रायफल्स के काफिले पर हुए आतंकी हमले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने इस हमले की निंदा करते हुए ट्विटर पर कहा कि एक बार फिर ये साबित हो गया है कि मोदी सरकार देश की रक्षा करने में सक्षम नहीं है।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने एक ट्वीट में लिखा, 'मणिपुर में सेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले से एक बार फिर साबित होता है कि मोदी सरकार राष्ट्र की सुरक्षा करने में असमर्थ है। शहीदों को मेरी श्रद्धांजलि और उनके परिवारजनों को शोक संवेदनाएं। देश आपके बलिदान को याद रखेगा।'
विज्ञापन
मणिपुर के चूड़ाचंद्रपुर जिले के सिंघट इलाके में शनिवार दोपहर आतंकियों ने असम राइफल्स के काफिले पर हमला किया था। हमले में 46 असम राइफल्स के कमांडिंग अफसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी, उनकी पत्नी और उनके बच्चे समेत चार जवानों के शहीद होने की खबर है।
विज्ञापन