फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi says This govt has only increased unemployment, inflation and poverty

राहुल का तंज: मोदी सरकार ने केवल बेरोजगारी-महंगाई और गरीबी बढ़ाने का काम किया है 

Sat, 20 Mar 2021 05:06 PM IST
मुकेश कुमार झा एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 20 Mar 2021 05:06 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi says This govt has only increased unemployment, inflation and poverty
राहुल गांधी - फोटो : ANI

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने देश में बढ़ती बेरोजगारी, मुद्रास्फीति और गरीबी दर को लेकर मोदी सरकार की खूब आलोचना की। उन्होंने कहा, 'इस सरकार ने क्या बढ़ाया है। बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी और सिर्फ मित्रों की कमाई।' यहीं नहीं, कांग्रेस नेता ने आंकड़ों के माध्यम से केंद्र सरकार पर निशाना साधने की कोशिश की। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना से पहले 9.9 करोड़ लोग मध्य आय वर्ग का हिस्सा थे, जिनकी आय संख्या 6.6 करोड़ रह गई। उन्होंने आगे कहा कि 2011 से 2019 के बीच 5.7 करोड़ लोग निम्न आय वर्ग से निकलकर मध्य आय वर्ग का हिस्सा बने थे। इसके अलावा राहुल गांधी ने आगे कहा कि रोज दो डॉलर (करीब डेढ़ सौ रुपये) या कमाने वालों का आंकड़ा7.5 करोड़ जा पहुंचा है। 
विज्ञापन


बता दें कि राहुल गांधी केंद्र सरकार की आलोचना करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं। इससे पहले उन्होंने ईपीएफ खाते बंद करने और लाखों वेतनभोगी कर्मचारियों की नौकरी चले जाने को लेकर ट्वीट किया था। उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था, 'आपकी नौकरी गई और ईपीएफ अकाउंट बंद करना। केंद्र सरकार के रोजगार मिटाओ अभियान की एक और उपलब्धि!'
विज्ञापन
विज्ञापन


गैस के दाम को लेकर गरजे राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने आपसे कहा था कि गैस सिलेंडर का दाम कम करेंगे। यूपीए के समय 400 रुपये का सिलेंडर मिलता था और एनडीए में यह 900 रुपये का मिलता है। नरेंद्र मोदी कहते हैं कि हर घर में गैस पहुंचा दिया। फायदा किसको हुआ? गरीब परिवारों को नहीं, 2-3 बड़े उद्योगपतियों को। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed